लाइव न्यूज़ :

NSE को इशारों पर नचाने वाला बाबा कौन हैं? कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछ तीखे सवाल

By शीलेष शर्मा | Updated: February 15, 2022 20:06 IST

चित्रा रामकृष्ण के अनुसार यह बाबा उनको वर्षों पहले हिमालय में मिला था और वही बताता था कि क्या फ़ैसले लेने हैं। इसी रहस्यमयी बाबा के इशारे पर हज़ारों कमाने वाले को रातों रात करोड़ों का पैकेज़ दे कर उसकी पदोन्नति कर दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देचित्रा रामकृष्ण के अनुसार बाबा उनको वर्षों पहले हिमालय में मिला थाबाबा ईमेल के ज़रिये देता था चित्रा को संदेशकांग्रेस ने पूछा, पूरे मामले की जांच की कार्यवाही क्यों नहीं की गयी?

नई दिल्ली:नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की प्रबन्ध निदेशक रहीं चित्रा रामकृष्ण जिस अदृश्य बाबा के इशारे पर 303 लाख करोड़ के एक्सचेंज का संचालन कर रहीं थी, आखिर वह बाबा कौन है और कहाँ रहता है। इसके खुलासे को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने शुरू हो गये हैं कि आखिर वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय इस रहस्य से पर्दा क्यों नहीं उठा रहा है। चित्रा रामकृष्ण के अनुसार यह बाबा उनको वर्षों पहले हिमालय में मिला था और वही बताता था कि क्या फ़ैसले लेने हैं। इसी रहस्यमयी बाबा के इशारे पर हज़ारों कमाने वाले को रातों रात करोड़ों का पैकेज़ दे कर उसकी पदोन्नति कर दी जाती है। बाबा ईमेल के ज़रिये चित्रा को संदेश देता है।

यह ईमेल भी काफ़ी दिलचस्प हैं जिसका खुलासा आज सेबी के मिले दस्तावेज़ों के आधार पर कांग्रेस ने सार्वजनिक करते हुए सवाल उठाया कि सरकार और वित्त मंत्रालय खामोश क्यों है। उसने आईपी एड्रेस के ज़रिये क्यों पता नहीं किया कि ईमेल कौन और किस स्थान से भेजे जा रहे थे ताकि अदृश्य बाबा से रहस्य का पर्दा उठ सके। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने सरकार से अब तक के सबसे बड़े घोटाले से जुड़े 9 सवाल पूछे हैं। पार्टी ने जानना चाहा कि साढ़े सात साल में किस-किस ने एनएसई में निवेश किया? 2016 से सेबी क्या कर रही थी? पूरे मामले की जांच की कार्यवाही क्यों नहीं की गयी? इतने वर्षों तक वित्त मंत्रालय चुप क्यों बैठा रहा? बाबा ने चित्रा को खूबसूरत दिखने के लिये बाल संवारने, सेशेल्स आने को को क्यों कहा था? पहली बार भ्रष्टाचार पकड़े जाने पर एनएसई को ही अपनी जांच करने को क्यों कहा? इस बाबा के रिश्ते किस-किस से हैं और वह किसके साथ मिलकर यह घोटाला करा रहा था?

टॅग्स :नेशनल स्टॉक एक्सचेंजकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"