लाइव न्यूज़ :

कौन हैं 74 वर्षीय नागभूषण राव, 2026 में अमेरिका में होने वाली बोस्टन मैराथन के लिए किया क्वालीफाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2025 14:10 IST

सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) से 2001 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले राव ने बताया कि कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद और नई दिल्ली समेत 19 मैराथन में भाग लिया।11,155 फुट की ऊंचाई पर आयोजित लद्दाख मैराथन में भी हिस्सा लिया।दिल्ली में आयोजित मैराथन को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया।

हैदराबादः भारत में कई मैराथन में दौड़ चुके हैदराबाद के एक बुजुर्ग धावक ने अब अगले साल अमेरिका में होने वाली बोस्टन मैराथन के लिए क्वालीफाई कर लिया है। खेलों के प्रति गहरी रुचि रखने वाले 74 वर्षीय सी. नागभूषण राव ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले मैराथन दौड़ना शुरू किया था। इसके बाद से उन्होंने हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद और नयी दिल्ली समेत कुल 19 मैराथन में भाग लिया। यहां एक सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) से 2001 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले राव ने बताया कि उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है।

उन्होंने बताया, ‘‘मेरे बेटे ने अमेरिका में शिकागो मैराथन में भाग लिया था। उसने मुझे उसकी तस्वीरें भेजीं। वही देखकर मुझे प्रेरणा मिली कि मैं भी मैराथन स्पर्धाओं में भाग लूँ।’’ अपनी उम्र के बावजूद राव ने हाल ही में 11,155 फुट की ऊंचाई पर आयोजित लद्दाख मैराथन में भी हिस्सा लिया। राव के अनुसार, उन्होंने दिल्ली में आयोजित मैराथन को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया।

जिससे वह अप्रैल 2026 में होने वाली बोस्टन मैराथन के लिए क्वालीफाई कर गए। राव अपनी अच्छी सेहत और लगातार मैराथन में हिस्सा लेने की क्षमता का श्रेय अनुशासित जीवनशैली और धूम्रपान तथा शराब से दूरी को देते हैं। युवाओं को सलाह देते हुए राव ने कहा कि अनुशासित जीवनशैली अपनाकर ही स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। 

टॅग्स :तेलंगानाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?