लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के राज्यपाल ने पुलिस वालों से कहा- वजन चाहे बढ़ जाए, मगर पेट नही बढ़ना चाहिए

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 24, 2018 08:54 IST

राज्यपाल कल्याण सिंह ने शनिवार को जयपुर राजभवन में प्रोबेशनर्स पुलिस अधिकारियों ने मुलाकात की। पुलिस अधिकारियों का यह दल सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहा है।

Open in App

जयपुर, 24 जूनः राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वे अपनी वर्दी की प्रतिष्ठा को बनायें रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस व पुलिस की वर्दी से अपराधियों को भय और समाज को भयमुक्त होना चाहिए, ऐसा वातावरण आप सभी को बनाना होगा। इस वर्दी की पवित्रता को बनाए रखना है और यह प्रयास करते रहना है कि वर्दी पर किसी प्रकार का कोई दाग न लग पाए।

राज्यपाल कल्याण सिंह ने शनिवार को जयपुर राजभवन में प्रोबेशनर्स पुलिस अधिकारियों ने मुलाकात की। पुलिस अधिकारियों का यह दल सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि पुलिस की नौकरी कठिन है और कठोर भी है। इसलिए आप सभी समय की पाबन्दी को अपनी जीवनचर्या का अंग बना लें। स्वास्थ्य का अवश्य ध्यान रखें। आधा घंटा अपने लिए समय निकालें और योग करें। राज्यपाल सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सलाह दी कि वे चुस्त रहें, दुरूस्त रहें और तनाव से मुक्त रहें। वेट चाहे बढ़ जाये मगर पेट नहीं बढ़ना चाहिए।

सत्रह अधिकारियों के इस दल में दो महिला अधिकारी सहित 9 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी  और 4 मालद्वीव, 3 भूटान व एक नेपाल के पुलिस अधिकारी थे। 

ट्यूर के समन्वयक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पवन कुमार ने राज्यपाल कल्याण सिंह को बताया कि अकादमी का यह दल स्टडी-कम-कल्चरल ट्यूर कर रहा है। यह दल 7 जुलाई तक दिल्ली, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान का दौरा करेगा। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव देबाशीष पृष्टि, विशेषाधिकारी डॉ. अजय शंकर पाण्डेय व परिसहाय जय यादव भी मौजूद थे।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राजस्थान पुलिसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस