लाइव न्यूज़ :

देश विरोध का बीज जहां कहीं भी हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए : अनिल विज

By भाषा | Updated: February 15, 2021 17:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 फरवरी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि 'देश विरोध का बीज जहां कहीं भी हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए।'

विज ने यह टिप्पणी पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के दो दिन बाद की है। दिशा रवि को सोशल मीडिया पर किसानों के प्रदर्शन से संबंधित 'टूलकिट' कथित रूप से साझा करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि 21 वर्षीय कार्यकर्ता 'टूलकिट गूगल डॉक' की संपादक हैं और दस्तावेज बनाने और उसका प्रसार करने वाली 'मुख्य साजिशकर्ता' हैं। उन्हें साइबर प्रकोष्ठ ने शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था ।

भाजपा नेता विज ने ट्वीट किया, ' 'देश विरोध का बीज जिस किसी के भी दिमाग में हो उस बीज को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिये फिर चाहे वह दिशा रवि हो या कोई और।' '

इस ट्वीट को लेकर एक शिकायत के बाद ट्विटर से आई प्रतिक्रिया को मंत्री ने साझा किया।

ट्विटर से आई प्रतिक्रिया में कहा गया है कि उन्हें उक्त ट्वीट को लेकर मंत्री के अकांउट की शिकायत मिली है।

ट्टिवर ने कहा, “ हमने इस सामग्री की जांच की और पाया कि यह ट्विटर नियम या जर्मन कानून के तहत हटाने योग्य नहीं है। इसलिए हमने कोई कार्रवाई नहीं की। ”

पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए एक 'टूल किट ' साझा की थी।

इस 'टूल किट ' में विभिन्न कदमों के बारे में जानकारी दी गई थी जिनमें ट्विटर पर विरोध करना, भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करना शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब