लाइव न्यूज़ :

'कोई डकैत मारा जाता है तो सपा के लोग तिलमिला जाते हैं', मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सीएम योगी का अखिलेश को जवाब

By राजेंद्र कुमार | Updated: September 8, 2024 18:43 IST

मंगेश यादव के एनकाउंटर ने यूपी में राजनीतिक रूप ले लिया, तो रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगेश के एनकाउंटर को लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं के आरोपों का जवाब दिया और अंबेडकरनगर में सीएम योगी ने पुलिस एनकाउंटर पर कहा कि डकैत के मारे जाने पर सपा को दर्द हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगत 28 अगस्त को सुल्तानपुर में एक सर्राफा व्यवसायी के दुकान में डकैती हुईइस घटना में शामिल एक बदमाश मंगेश यादव को एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दियाएनकाउंटर पर सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने कई सवाल उठाए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गत 28 अगस्त को सुल्तानपुर में एक सर्राफा व्यवसायी के दुकान में डकैती हुई। इस घटना में शामिल एक  बदमाश मंगेश यादव को एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दिया। इस एनकाउंटर को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने कई सवाल उठाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एनकाउंटर नीति को उचित नहीं माना। कुल मिलकर मंगेश यादव के एनकाउंटर ने यूपी में राजनीतिक रूप ले लिया, तो रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगेश के एनकाउंटर को लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं के आरोपों का जवाब दिया और अंबेडकरनगर में सीएम योगी ने पुलिस एनकाउंटर पर कहा कि डकैत के मारे जाने पर सपा को दर्द हो रहा है, सरकार चलाने के लिए जज्बा चाहिए, सत्ता विरासत में मिल सकती है, बुद्धि नहीं।

यूपी से गुंडे-माफिया भाग रहे हैं 

मंगेश यादव के एनकाउंटर में मारे जाने पर विपक्षी नेताओं के एतराज पर सीएम योगी ने कहा कि वो डकैत था। हथियार लेकर गहने लूटने गया था वो किसी ग्राहक या दुकानदार को मार सकता था। मरने वाला दलित हो सकता था, पिछड़ा हो सकता था। अपराधी की कोई जात नहीं होती। अपराधी अब यूपी से भाग रहे हैं। सपा सरकार में गुंडों की पूरी फौज थी। सपा के लोग उन्हें अपना शागिर्द मानते थे। जितना बड़ा गुंडा होता है, सपा में उतना बड़ा ओहदा मिलता है। सपा के लोगों को इसी में गौरव की अनुभूति होती है। सपा की सरकार में पुलिस भागती थी और गुंडे माफिया दौड़ाते थे। आज उल्टा हो गया है। माफिया भाग रहा है, पुलिस दौड़ा रही है। 

यह दावा करते हुए सुल्तानपुर एनकाउंटर का उन्होने इशारों-इशारों में जिक्र किया और कहा कि आज प्रदेश में जब कोई डकैत मारा जाता है तो सपा के लोग तिलमिला जाते हैं। लगता है जैसे उनकी दुखती नस पर हाथ रख दिया गया है। पुलिस मुठभेड़ में डकैत के मारे जाने का सपा को बुरा लग रहा है।

अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहे माफिया 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश से माफिया राज खत्म हो रहा है। पहले प्रयागराज, प्रतापगढ़ सब इलाकों में गुंडों और माफिया का राज चलता था। बहन बेटियों की इज्जत खतरे में थी लेकिन अब सब खत्म हो गए हैं। जो बचे रह गए हैं वे अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहे होंगे, यूपी अब माफिया मुक्त हो गया है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि समाजवादी पार्टी में जो जितना बड़ा गुंडा था उसे उतना बड़ा ओहदा मिलता था।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप