लाइव न्यूज़ :

बाबरी मस्जिदः छह दिसंबर 1992 को राजेश पायलट पीएम से मिलने गए थे, लेकिन राव सो रहे थेः पुस्तक

By भाषा | Updated: July 11, 2019 17:26 IST

राव कैबिनेट में राज्यमंत्री रहे सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक ‘‘विजिबिल मुस्लिम, इनविंसीबल सिटिजन: अंडरस्टैंडिंग इस्लाम इन इंडियन डेमोक्रेसी’’ में इस बात का जिक्र किया है। मस्जिद ढहने के तुरंत बाद देश के कई भागों में सांप्रदायिक दंगे हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देखुर्शीद ने पुस्तक में कहा है कि मस्जिद ढहने से कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया था।वह इस बात पर सहमत हुए कि अगर कुछ कनिष्ठ मंत्री प्रधानमंत्री को तैयार करें तो वह फैजाबाद जाएंगे।

एक नई पुस्तक में कहा गया है कि छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के समय आंतरिक सुरक्षा के प्रभारी रहे राजेश पायलट उस दिन अयोध्या में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव से मिलने गये थे लेकिन उनके ‘‘विचार पर अमल नहीं हो पाया’’ क्योंकि राव सो रहे थे।

उस समय राव कैबिनेट में राज्यमंत्री रहे सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक ‘‘विजिबिल मुस्लिम, इनविंसीबल सिटिजन: अंडरस्टैंडिंग इस्लाम इन इंडियन डेमोक्रेसी’’ में इस बात का जिक्र किया है। मस्जिद ढहने के तुरंत बाद देश के कई भागों में सांप्रदायिक दंगे हुए थे।

खुर्शीद ने पुस्तक में कहा है कि मस्जिद ढहने से कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया था। खुर्शीद ने याद किया, ‘‘ छह दिसंबर की रात को, मैं कुछ कदम उठाने का अनुरोध करने के लिए राजेश पायलट के पास गया था क्योंकि स्थल के आस पास भीड़ निरंतर बढती जा रही थी। वह इस बात पर सहमत हुए कि अगर कुछ कनिष्ठ मंत्री प्रधानमंत्री को तैयार करें तो वह फैजाबाद जाएंगे।’’

उन्होंने पुस्तक में लिखा, ‘‘मैं (सी के) जाफर शरीफ के पास गया ताकि वह प्रधानमंत्री को कॉल करें। उन्होंने कॉल किया और प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि हम प्रधान सचिव ए एन वर्मा या गृह सचिव के संपर्क में रहें जिनके शीघ्र ही उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना थी।’’ वर्मा ने कुछ सवाल पूछे और यह स्पष्ट नहीं था कि दौरे पर तुरंत जा सकते हैं या नहीं।

खुर्शीद ने कहा, ‘‘फिर हम यह पूछने के लिए वापस पायलट के पास पहुंचे कि हमें क्या करना चाहिए। घड़ी की सुइयां आगे बढ़ रही थीं, शरीफ के आवास पर अंतिम दौर में हमें जवाब मिल गया लेकिन जब उन्होंने प्रधानमंत्री को फिर से फोन किया तो वह सो रहे थे।’’ उन्होंने कहा कि अगले दिन, अर्द्धसैनिक बलों ने ज्यादातर भीड़ को वहां से हटा दिया क्योंकि ऐसा स्पष्ट रूप से लग रहा था कि उनकी छत गिराने की योजना है। 

टॅग्स :बाबरी मस्जिद विवादअयोध्यापी वी नरसिम्हा राव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप