लाइव न्यूज़ :

'जब राहुल गांधी कहते हैं कि मैं 'शक्ति' को नष्ट करना चाहता हूं, उनके लिए ऐसे भाषण कौन लिखता है?', कंगना रनौत ने पूछा

By रुस्तम राणा | Updated: March 29, 2024 16:37 IST

कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। वह अपने लोकसभा क्षेत्र में जनता के बीच प्रचार कर रही हैं। मंडी उनका जन्म स्थान भी है। 

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने राहुल गांधी के 'शक्ति' पर दिए गए बयान को लेकर उन्हें आड़े हाथों लियाहिमाचल की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार ने पूछा है कि इस तरह के उनके भाषण कौन लिखता है?अभिनेत्री ने कहा एक उम्मीदवार के रूप में मंडी के जनता के हाथों में मेरी इज्जत है

शिमला: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने राहुल गांधी के 'शक्ति' पर दिए गए बयान को लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया है। साथ ही उन्होंने पूछा है कि इस तरह के उनके भाषण कौन लिखता है? कंगना रनौत ने कहा, राहुल गांधी कहते हैं कि वह 'शक्ति' को नष्ट करना चाहते हैं। उनके लिए ऐसे भाषण कौन लिखता है? वे इस तरह के बातें हिन्दू राष्ट्र में कैसे बोल सकते हैं। ये बहुत ही दिल दुखाने वाली बातें हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि मैं चाहती हूं कि मंडी के लोग उन लोगों को जवाब दें जिन्होंने, महिलाओं के बारे में अभद्र बातें की हैं और मुझे उम्मीद है कि वो ऐसा करेंगे, उनको यहां से करारा जवाब मिलेगा। भारत की जनता ने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है, लेकिन एक उम्मीदवार के रूप में मंडी के जनता के हाथों में मेरी इज्जत है। 

बता दें कि कांग्रेस नेता ने अपने एक बयान में हिन्दू धर्म में शक्ति का जिक्र करते हुए उसे नष्ट करने की बात कही थी। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें चौतरफा घेरने का प्रयास किया। हालांकि बाद में कांग्रेस ने उनके इस बयान पर सफाई दी थी। कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। वह अपने लोकसभा क्षेत्र में जनता के बीच प्रचार कर रही हैं। मंडी उनका जन्म स्थान भी है।  

टॅग्स :कंगना रनौतहिमाचल प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया