लाइव न्यूज़ :

जब 'मंटो' पर 6 बार चला था अश्लीलता का मुकदमा, पुण्यतिथि पर जानें सआदत हसन मंटो की कुछ रोचक बातें...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 18, 2019 08:01 IST

सआदत हसन मंटो का जन्म जन्म 11 मई 1912 को हुआ था।

Open in App

'मेरी जिंदगी में तीन बड़ी घटनाएँ घटी हैं। पहली मेरे जन्म की। दूसरी मेरी शादी की और तीसरी मेरे कहानीकार बन जाने की।' यह वाक्य सआदत हसन मंटो ने खुद अपना परिचय देते हुए अपने ही बारे में लिखा था। उर्दू साहित्य के उम्दां कहानिकार सआदत हसन हमेशा से अपनी दमदार लेखनीय से जाने गए हैं। मंटो का मानना था कि कहानी मेरे दिमाग में नहीं, बल्कि मेरी जेब में होती है, जिसकी मुझे कोई खबर नहीं होती।  आज उनकी पुण्यतिथि है।

सआदत हसन मंटो का जन्म जन्म 11 मई 1912 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में एक से बढ़कर एक बेबाक कहानियां लिखी। ऐसी कहानियां जो समाज के लिए 'आईना' होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंटो पर छह बार अश्लीलता का मुकदमा चलाया गया था। मंटो के पुण्यतिथि पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...     

- धुआं, बू, काली सलवार, ठण्डा गोश्त, ऊपर नीचे दरिमायं ये वो छ कहानियां हैं जिसकी वजह से मंटो को कटघरे में रखा गया। उनको ब्रिटिश सरकार और पाकिस्तान में स्वतंत्रता के बाद मुकदमा चलाया गया। लेकिन कभी दोषी नहीं ठहराया गया। इस पर उन्होंने कहा था किएक लेखक अपनी कलम तभी उठाता है जब उसकी संवेदना आहत होती है।

- सआदत हसन मंटो ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ाई की थी। दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ लघु-कथा लेखक के रूप में माना जाता है, उनका साहित्यिक लेखन केवल दो दशकों में फैला है लेकिन साहित्यिक कृतियों का उनका संग्रह समृद्ध था। - मंटो ने फ्रेंच और रूसी लेखकों के लिए अनुवाद करके अपना करियर शुरू किया। उनका पहला अनुवाद कार्य विक्टर ह्यूगो की 'The Last Day of a Condemned Man' था।- लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म 11 मई 1912 को हुआ था। 18 जनवरी 1955 को उनका निधन हुआ था।।- सादत हसन मंटो को मरणोपरांत 14 अगस्त, 2012 को निशान-ए-इम्तियाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो पाकिस्तान का है।- साल 2018 में सआदत हसन मंटो के जीवन पर फिल्म बनीं थी। 

टॅग्स :सआदत हसन मंटो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीब्लॉग: गालिब को फिल्म के जरिये जीवंत कर दिया था मंटो ने

बॉलीवुड चुस्कीManto Review: अगर आप मंटो को पहले से जानते हैं तो नंदिता और नवाज की फिल्म आपके लिए है

भारतमंटो की 6 सबसे 'बदनाम' कहानियाँ जिन पर चले हिंदुस्तान-पाकिस्तान में मुकदमे

बॉलीवुड चुस्कीमंटो स्क्रीनिंग: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अहाना कुमरा, नंदिता दास समेत इन सितारों ने देखी फिल्म

भारतमंटो की वो 6 कहानियाँ जिन पर चला अश्लीलता का मुकदमा, 3 हिंदुस्तानी अदालत और 3 पाकिस्तान कोर्ट में

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?