लाइव न्यूज़ :

आजम खान के बचाव में उतरे जीतन राम मांझी, कहा- बहन और भाई एक दूसरे को चूमते हैं, क्या ये सेक्स हुआ? 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 28, 2019 14:25 IST

जीतन राम मांझी ने आजम खान का बचाव करते हुए कहा कि हमारी प्यारी बहनें अपने भाइयों से मिलती हैं तो एक दूसरे को चूमते हैं, क्या ये सेक्स हुआ? मां बेटे को चूमती है और बेटा मां को चूमता है क्या वह सेक्स है?

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में तीन तलाक पर रोक लगाने के प्रावधान वाले विधेयक पर चर्चा के दौरान गुरुवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई थी जब पीठासीन सभापति रमा देवी को लेकर समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने एक टिप्पणी कर दी थी।इस टिप्पणी को लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने जीतन राम मांझी ने उनका बचाव किया है। 

लोकसभा में तीन तलाक पर रोक लगाने के प्रावधान वाले विधेयक पर चर्चा के दौरान गुरुवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई थी जब पीठासीन सभापति रमा देवी को लेकर समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने एक टिप्पणी कर दी थी। इस टिप्पणी को लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने जीतन राम मांझी ने उनका बचाव किया है। 

जीतन राम मांझी ने आजम खान का बचाव करते हुए कहा, 'हमारी प्यारी बहनें अपने भाइयों से मिलती हैं तो एक दूसरे को चूमते हैं, क्या ये सेक्स हुआ? मां बेटे को चूमती है और बेटा मां को चूमता है क्या वह सेक्स है? मेरा कहने का मतलब है कि वह जिस लहजे में बोले हैं उसका अर्थ दूसरा निकाला जा रहा है। इसलिए हम उनको कह रहे हैं कि इस्तीफा न दें, बल्कि माफी मांग लें।' 

वहीं, आपको बता दें कि इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद रमा देवी का कहना है कि उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को लोकसभा से पांच साल के लिए निलंबित किया जाना चाहिए, सिर्फ माफी से काम नहीं चलेगा। 

खान ने गुरुवार को जिस समय आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उस समय रमा देवी पीठासीन सभापति का दायित्व निभा रही थीं। उनका कहना है कि आजम खान को कड़ी सजा दी जानी चाहिए और पांच साल के लिए निलंबित किया जाना चाहिए। यदि आजम खान ने तत्काल माफी मांगी होती तो वह उन्हें माफ कर देतीं, लेकिन वह बाहर चले गए। अब खान के महज माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। 

उनका कहना है कि रिकॉर्ड से हटाई गईं उनकी टिप्पणियां संसद और सभी सदस्यों का अपमान थीं। विभिन्न दलों के सदस्यों के साथ बैठक के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने खान से कहा था कि या तो वह माफी मांगें, अन्यथा वह उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। 

लोकसभा में सदस्यों ने पार्टी लाइन से हटकर शुक्रवार को खान की टिप्पणियों की निन्दा की थी और साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। 

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा था कि हम असंसदीय शब्दों को रिकॉर्ड से तो हटा देते हैं, लेकिन एक बार कोई शब्द जनता में चला जाता है तो गलत संदेश जाता है। सभी सदस्यों का प्रयास होना चाहिए कि सदन की गरिमा का ध्यान रखें और ऐसे शब्द कभी बोले ही नहीं जाएं जिन्हें रिकॉर्ड से हटाना पड़े। 

टॅग्स :आज़म खानजीतन राम मांझीहिंदुस्तान अवाम मोर्चासमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब