लाइव न्यूज़ :

जनता से ‘‘नरेन्द्र का रिकार्ड’’ तोड़ने की अपील की थी लेकिन गुजरात ने तो कमाल ही कर दिया, रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया: पीएम मोदी

By भाषा | Updated: December 8, 2022 21:43 IST

गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री ने गुजरात की जनता का धन्यवाद किया है और कहा है कि देश के युवा अब भाजपा की विकास वाली राजनीति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का बढ़ता जनसमर्थन दर्शाता है कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी की भारी जीत पर पीएम मोदी ने जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि गुजरात की जनता ने तो कमाल ही कर दिया है, रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया है। पीएम मोदी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव और बिहार के कुढ़नी उपचुनाव पर भी बोला है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली ‘‘प्रचंड जीत’’ के लिये राज्य की जनता को नमन किया और कहा कि उन्होंने इस बार न सिर्फ कमाल किया, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की महज एक प्रतिशत वोट के अंतर से हार हुई है, लेकिन इसके बावजूद इस पहाड़ी प्रदेश के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता शत प्रतिशत रहेगी। 

भाजपा के जीत के बाद क्या बोले पीएम मोदी 

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मोदी राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘‘इस बार वाकई गुजरात ने तो कमाल ही कर दिया। मैं गुजरात की जनता को नमन करता हूं।’’ 

उन्होंने कहा कि अब तक का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर गुजरात के लोगों ने नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ढाई दशक से निरंतर सरकार में रहने के बावजूद इस प्रकार का प्यार अभूतपूर्व है। यह अद्भुत है। लोगों ने जाति, वर्ग, समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया है। भाजपा गुजरात के हर घर और परिवार का हिस्सा है।’’ 

जनता से ‘‘नरेन्द्र का रिकार्ड’’ तोड़ने की अपील की थी लेकिन...- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान उन्होंने राज्य की जनता से ‘‘नरेन्द्र का रिकार्ड’’ तोड़ने की अपील की थी, लेकिन गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने कहा, ‘‘जनता ने तो अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर गुजरात के लोगों ने नया इतिहास बना दिया है।’’

मोदी ने इस बात का विशेष उल्लेख किया कि इस बार के गुजरात चुनाव में मतदान करने वाले 1 करोड़ से भी ज्यादा मतदाता ऐसे थे, जिन्होंने कभी भी ‘‘कांग्रेस के कुशासन और उसकी बुराइयों’’ को देखा नहीं था और उन्होंने सिर्फ भाजपा की ही सरकार को देखा था। 

युवाओं को क्या बोले पीएम मोदी

इस पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि युवा जांचने और परखने के बाद ही कोई फैसले लेता है और वह सिर्फ इसलिए किसी पार्टी को मतदान नहीं करता है, क्योंकि वह दशकों से सत्ता में रही या फिर उस पार्टी के नेता किसी बड़े परिवार के हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘जब उन्हें भरोसा होता है और सरकार का काम प्रत्यक्ष नजर आता है, तभी वह उस पार्टी को वोट देते हैं। इसलिए आज युवाओं ने जब भाजपा को भारी संख्या में वोट दिया है। सीट से लेकर वोट तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, तो इसके पीछे का संदेश बहुत स्पष्ट है। इसका मतलब है युवाओं ने हमारे काम को जांचा परखा और उस पर भरोसा किया है।’’ 

पीएम बोले- देश के युवा अब चाहते है भाजपा की विकास वाली राजनीति

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवा अब भाजपा की विकास वाली राजनीति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का बढ़ता जनसमर्थन दर्शाता है कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं।’’ 

इससे पहले, भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर मोदी ने अपने हाथ हिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मंच पर मौजूद थे। 

गुजरात चुनाव के अलावा और भी चुनाव पर बोले पीएम

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान हिमाचल प्रदेश और दिल्ली नगर निगम के साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों में उपचुनाव के नतीजों का भी उल्लेख किया। 

हिमाचल के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि इस पहाड़ी राज्य के चुनाव में हर बार सरकार बदलने का रिवाज रहा है और इस दौरान हार और जीत के अंतर का प्रतिशत पांच से सात प्रतिशत का रहा है, जबकि इस साल के चुनाव में यह अंतर महज एक ही प्रतिशत का रहा। 

उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब है हिमाचल की जनता ने भी भाजपा को विजयी बनाने के लिए भरसक प्रयास किया है। मैं हिमाचल की जनता को आश्वस्त करता हूं भाजपा भले ही एक प्रतिशत से पीछे रह गई, लेकिन विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता शत-प्रतिशत रहेगी। हिमाचल से जुड़े हर विषय को हम पूरी मजबूती से उठाएंगे और केंद्र सरकार के द्वारा हिमाचल की प्रगति का जो हक है, उसमें भी कमी आने नहीं देंगे।’’ 

दिल्ली नगर निगम चुनाव और बिहार के कुढ़नी उपचुनाव पर ये बोले

दिल्ली नगर निगम के चुनावों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि एमसीडी को विफल करने के इरादे से ‘‘जनता के साथ धोखा किया गया’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह काम हम नहीं करते हैं। हिमाचल की प्रगति के लिए हमारी प्रतिबद्धता वैसे ही बनी रहेगी।’’ 

बिहार के कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि यह प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संकेत कर रहा है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सभी चुनावों को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग की भी जमकर सराहना की।  

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022दिल्ली एमसीडी चुनावहिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएमसीडी उपचुनाव 2025ः 51 प्रत्याशी और 12 सीट, 38.51 प्रतिशत मतदान, 3 दिसंबर को कौन मारेगा बाजी, देखिए सभी सीट पर कितने प्रतिशत पड़े वोट

भारतदिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट, 30 नवंबर को सुबह 7.30 बजे 580 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू,  26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार, बीजेपी, आप और कांग्रेस में टक्कर

भारतएमसीडी में 12 सीट पर उपचुनाव से पहले आप को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने थामा बीजेपी का दामन

भारतदिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट, 30 नवंबर को मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना, 26 महिलाओं समेत 53 उम्मीदवार

भारतदिल्ली नगर निगम उपचुनाव: 30 नवंबर को मतदान, 133 नामांकन, 74 महिला उम्मीदवार और 3 दिसंबर को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई