लाइव न्यूज़ :

वीडियो: मणिपुर के हालात का जायजा लेने गए 'I.N.D.I.A' गठबंधन के नेताओं ने क्या कहा? यहां देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 29, 2023 21:23 IST

विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के दौरे पर है। मणिपुर में इन नेताओं ने कई राहत कैंपों का दौरा किया और पीड़ितों से बात की।

Open in App
ठळक मुद्देINDIA गठबंधन के नेताओं ने राहत शिविरों का दौरा कियाजमीनी स्तर पर स्थिति यह है कि आम लोगों को बहुत कुछ झेलना पड़ रहा है - अधीर रंजन चौधरीशांति बहाल हो गई है तो लोग राहत शिविरों में क्यों रह रहे हैं? - कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

इंफाल: मणिपुर के हालात का जायजा लेने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के दौरे पर है। मणिपुर में इन नेताओं ने कई राहत कैंपों का दौरा किया और पीड़ितों से बात की। राज्य के लोगों से मुलाकात के बाद नेताओं ने मीडिया से बात भी किया मौजूदा स्थिति पर अपनी राय रखी।

बिष्णुपुर जिले में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा,  "मैं मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से अपील करना चाहता हूं और इन राहत शिविरों में रहने वाले लोगों से मिलना चाहता हूं। जमीनी स्तर पर स्थिति यह है कि आम लोगों को बहुत कुछ झेलना पड़ रहा है। हम सभी को उनके लिए काम करना होगा।  मणिपुर के लोग चाहते हैं कि वे शांति से जिंदगी गुजारें। केंद्र और राज्य सरकार को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाना चाहिए... हज़ारों की संख्या में लोगों को अपने घर से दूर यहां रहना पड़ रहा है। मणिपुर के मुख्यमंत्री को सबके साथ मिलकर बात करना जरूरी है।"

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "केंद्र सरकार कह रही है कि मणिपुर में शांति बहाल हो गई है तो लोग राहत शिविरों में क्यों रह रहे हैं? वे अपने घर वापस क्यों नहीं जा पा रहे हैं? अगर पीएम मोदी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मणिपुर का दौरा करने का फैसला करते हैं तो हम उनके साथ जाना चाहेंगे।" 

चुराचांदपुर जिले में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा, "लोग पीड़ित हैं और सोच रहे हैं कि हम घर कब जाएंगे। भारत सरकार को एक प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहिए था उन्होंने मना कर दिया इसलिए विपक्षी दलों के गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल यहां आया है।" 

विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के नेताओं के राज्य का दौरा करने पर मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने कहा,  "26 राजनीतिक दलों के सांसदों का प्रतिनिधित्व करने वाली इस टीम का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। उन्हें राहत शिविरों का दौरा करना चाहिए और उन लोगों से मिलना चाहिए जो लगभग 3 महीने से अपने घरों से बाहर हैं। उन्हें सरकार को स्थिति के बारे में सूचित करना चाहिए ताकि जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल हो सके। हम मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की अपनी मांग के संबंध में सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे।"

टॅग्स :मणिपुरइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)कांग्रेसTrinamool Congressअधीर रंजन चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील