लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे की हुई 'चंपी', तो वापस ले ली 'तेल मालिश' योजना

By संतोष ठाकुर | Updated: June 16, 2019 07:14 IST

Open in App
ठळक मुद्देचंपी योजना को इंदौर से महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के लिए चलने वाली 39 रेल गाडि़यों में शुरू किया जाना था.इस योजना से प्रतिवर्ष 20 लाख रुपए की अतिरिक्त आमदनी का अनुमान भी लगा लिया गया था.

15 जून रेलवे ने जब ट्रेनों में 'चंपी-तेल मालिश' योजना की परिकल्पना तैयार की होगी, तो निश्चित तौर पर उसके जेहन में जॉनी वॉकर का प्रसिद्ध गाना 'सिर जो तेरा चकराए, या दिल डूबा जाए....'' रहा होगा और उम्मीद होगी कि इस गाने और जॉनी वॉकर के नाम पर योजना को चमकाएंगे. तभी तो इस योजना से प्रतिवर्ष 20 लाख रुपए की अतिरिक्त आमदनी का अनुमान भी लगा लिया गया था. लेकिन उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि घोषणा के एक सप्ताह के भीतर ही उन्हें राजनीतिक विरोध के चलते यह योजना वापस भी लेनी पड़ेगी.

कुल मिलाकर जो यात्री ट्रेन की लंबी यात्रा के दौरान होने वाली थकावट से निजात पाने के लिए सिर की चंपी और हाथ-पैर की मालिश करवाने की प्लानिंग कर रहे थे, उन्हें अब यह मौका नहीं मिलेगा. इंदौर के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद शंकर ललवानी और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा भारतीय संस्कृति का हवाला देकर इस योजना का विरोध किए जाने के बाद चंपी-तेल मालिश को ट्रेनों में अव्यवहारिक बताते हुए मुंबई स्थित पश्चिम रेलवे ने आनन-फानन में योजना को बंद करने का फरमान जारी कर दिया है. इसे प्राथमिक तौर पर इंदौर से महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के लिए चलने वाली 39 रेल गाडि़यों में शुरू किया जाना था.

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलसुमित्रा महाजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज