लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल नहीं होगा ‘छात्र पुलिस कैडेट’ कार्यक्रम का हिस्सा, मोदी सरकार ने पिछले साल शुरू किया था ये प्रोग्राम

By भाषा | Updated: July 16, 2019 16:21 IST

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों और उसके बाहर कक्षाओं के माध्यम से छात्रों में मूल्य एवं नैतिकता पैदा कर उनके माध्यम से पुलिस तथा व्यापक समुदाय के बीच एक संपर्क कायम करना है।

Open in App

केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि पिछले साल जुलाई में राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किये गये ‘‘छात्र पुलिस कैडेट’’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन पश्चिम बंगाल को छोड़ कर सभी राज्य/केंद्र शासित क्षेत्र कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों और उसके बाहर कक्षाओं के माध्यम से छात्रों में मूल्य एवं नैतिकता पैदा कर उनके माध्यम से पुलिस तथा व्यापक समुदाय के बीच एक संपर्क कायम करना है।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल को छोड़ कर सभी राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्र इस कार्यक्रम को क्रियान्वित कर रहे हैं। मंत्री ने बताया कि राज्यों एवं केंद्र शासित क्षेत्रों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक 35 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों ने इसके लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं।

अब तक 22 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों ने छात्र पुलिस कैडेट (एसपीसी) कक्षाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में इस कार्यक्रम के लिए 34.4 करोड़ रूपये जारी किए गए। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील