लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल हिंसा: भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में सीबीआई ने आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:28 IST

Open in App

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के एक मामले में बृहस्पतिवार को आरोपपत्र दाखिल किया। एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा “जघन्य अपराधों” की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद यह पहला आरोपपत्र दाखिल किया गया है। सूत्रों ने अनुसार, रामपुरहाट अदालत में दाखिल किये गए आरोपपत्र में उन दो व्यक्तियों का नाम दर्ज है जिन पर भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या का आरोप है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 19 अगस्त को आदेश दिया था कि हत्या और बलात्कार के मामलों की जांच सीबीआई करेगी। पश्चिम बंगाल सरकार ने उच्च न्यायालय के इस फैसले के विरुद्ध उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। सीबीआई ने हत्या तथा अन्य जघन्य अपराधों में अब तक 34 प्राथमिकी दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष