लाइव न्यूज़ :

बंगाल में अमित शाह की रैली के बाहर बीजेपी बस में तोड़फोड़, कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी को दी चेतावनी

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 29, 2019 18:57 IST

बंगाल की रैली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, 'मैं बंगाल के सभी शरणार्थियों से कहना चाहता हूं कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी सरकार उन्हें देश की नागरिकता देगी।'

Open in App

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में अमित शाह के रैली स्‍थल के पास खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ किया गया है। बीजेपी ने इस घटना के पीछे टीएमसी का हाथ बताया है। बीजेपी के राहुल सिन्‍हा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'टीएमसी हमारी ताकत से डर गई है इसलिए उन्‍होंने हिंसा की है। सबसे ज्यादा ये दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि यह सब पुलिस बल के सामने हुआ है। बीजेपी का आरोप है कि हमलावरों ने महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्‍शा है। 

इस घटना के बाद बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'हम ममता जी को चेतावनी देना चाहते हैं कि इस तहर की हरकतों से बीजेपी का कार्यकर्ता ना डरने वाला है और ना झुकने वाला है। ये ममता जी को बहुत महंगा पड़ेगा।' 

अमित शाह ने रैली में कहा है कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में आपने 2 जी (घोटाला) देखा, अब प्रियंका जी हैं। अमित शाह ने आरोप लगाते हुए कहा, ममता बनर्जी की पेंटिंग को चिटफंड कंपनियों के मालिकों ने करोड़ों रुपयों में खरीदे। रैली में अमित शाह ने कहा, 'मैं बंगाल के सभी शरणार्थियों से कहना चाहता हूं कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी सरकार उन्हें देश की नागरिकता देगी। बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां पर तृणमूल कांग्रेस के लिए वोट बैंक बन गए हैं। केवल मोदी सरकार ही बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कराने में सक्षम है। ममता बनर्जी, कांग्रेस और कम्युनिस्ट बंगाल का भला नहीं कर सकते हैं।' 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगालकांग्रेसअमित शाहकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील