लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: नादिया जिले में वाहन ट्रक से टकराया, शव यात्रा में शामिल 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 28, 2021 11:45 IST

Open in App

कोलकाता, 28 नवंबर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार देर रात शव को ले जा रहे एक वाहन के सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण शव यात्रा में शामिल 15 लोगों की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक मिनी ट्रक में अर्थी के साथ 35 से अधिक लोग सवार थे। हंसखाली में देर रात करीब तीन बजे वाहन ने पत्थर से भरे एक अन्य खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को शक्तिनगर जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। उनमें से कुछ की हालत बिगड़ने पर उन्हें बाद में कृष्णानगर अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी ने संभावना जताई कि कोहरे की वजह से कम दृश्यता के कारण यह हादसा होगा। हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति ने बताया कि वह और अन्य लोग चकदाह से नबद्वीप श्मशान घाट जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर