लाइव न्यूज़ :

बंगाल: टीएमसी नेता ने कहा- लोगों के सवालों का जवाब देने में पार्टी कर रही मुश्किल स्थिति का सामना

By भाषा | Updated: August 11, 2019 17:12 IST

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने किशोर और आईपीएसी की सेवा लेने का फैसला किया था। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘‘कुछ लोग खुश हैं, लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो ‘कट मनी’, स्थानीय नेताओं के अहंकार एवं बदसलूकी तथा उनके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर हमसे सवाल कर रहे हैं। इन सवालों का जवाब देने में हमें मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।’’

Open in App

तृणमूल कांग्रेस के नेता और मंत्री पश्चिम बंगाल में पार्टी के जनसंपर्क अभियान के लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि, उनमें से कई को ‘कट मनी’ और स्थानीय नेतृत्व के ‘अहंकार’ पर सवालों का जवाब देते नहीं बन रहा है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर और उनकी कंपनी ‘इंडियन पॉलीटिकल एक्शन कमेटी’ (आईपीएसी) की सलाह पर तृणमूल कांग्रेस के 1,000 से अधिक नेता अगले 100 दिनों में 10,000 गांवों की यात्रा करेंगे, स्थानीय लोगों के साथ वक्त बिताएंगे और उनकी शिकायतों का निवारण करेंगे।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने किशोर और आईपीएसी की सेवा लेने का फैसला किया था। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘‘कुछ लोग खुश हैं, लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो ‘कट मनी’, स्थानीय नेताओं के अहंकार एवं बदसलूकी तथा उनके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर हमसे सवाल कर रहे हैं। इन सवालों का जवाब देने में हमें मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।’’

जनसंपर्क अभियान में भाग लेने वाले पार्टी के नेताओं एवं मंत्रियों में रवींद्रनाथ घोष, ज्योतिप्रियो मलिक, अब्दुर रजाक मुल्ला शामिल हैं। पार्टी के एक अन्य नेता ने कहा, ‘‘कई सारे लोगों ने हमसे पूछा कि हम भ्रष्ट और अहंकारी नेताओं को पार्टी से निकाल बाहर करने में क्यों हिचक रहे हैं? हम अपने अवलोकन को पार्टी नेतृत्व से साझा करेंगे।’’

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जून में पार्टी के पार्षदों को भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के खिलाफ और कट मनी या सरकारी योजनाओं का फायदा देने के एवज में लोगों से अवैध कमीशन लेने के खिलाफ भी आगाह किया था। मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से लोगों के सीधे संपर्क करने के लिए हाल ही में एक टोल फ्री नंबर और वेबसाइट भी शुरू किया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीममता बनर्जीप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया