लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने सोमेंद्र नाथ को बनाया पश्चिम बंगाल PCC का अध्यक्ष, अधीर रंजन चौधरी को प्रचार समिति की कमान

By धीरज पाल | Updated: September 21, 2018 16:41 IST

राहुल गांधी ने सोमेंद्र नाथ को प्रदेश कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा अधीर रंजन चौधरी को राज्य का अभियान समिति का अध्यक्ष चुना है।  

Open in App

कोलकाता, 21 सितंबर:कांग्रेस 2019 में आम चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव की जिम्मेदारियां सौंप दी है। राहुल गांधी ने सोमेंद्र नाथ को प्रदेश कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा अधीर रंजन चौधरी को राज्य का अभियान समिति का अध्यक्ष चुना है।   

पश्चिम बंगाल में साल 2019 में लोकसभा चुनाव और 2021 में विधानसभा के चुनाव को लेकर राहुल गांधी मैदाम में दिखाई दे रहे हैं। राज्यों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं। राहुल गांधी ने आज पश्चिम बंगाल में पार्टी को जिम्मेदारी सौंपते हुए सोमेंद्र नाथ को प्रदेश कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया है। दीप भट्टाचार्य को राज्य में पार्टी की समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया है। 

दीप भट्टाचार्य को राज्य में पार्टी की समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अभिजीत मुखर्जी को घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, और अमिताभ चक्रवर्ती को चेयर पर्सन बनाया गया। 

सोमेन मित्रा के नाम से मशहूर सोमेंद्र नाथ मित्रा को चौधरी के स्थान पर प्रदेश इकाई की कमान सौंपी गई है। अब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे सांसद चौधरी को चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंप दी गई।

पहले भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं सोमेंद्र मित्रामित्रा पहले भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। 15वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके मित्रा ने 2008 में कांग्रेस छोड़कर ‘प्रगतिशील इंदिरा कांग्रेस’ नाम से अपनी पार्टी बना ली थी। फिर 2009 में उन्होंने अपनी पार्टी का तृणमूल कांग्रेस में विलय करा दिया। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में वापस आ गए।  शंकर मालकर, नेपाल महतो, अबू हासिम खान चौधरी और दीपा दास मुंशी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 

बिहार में भी चुने गए नए पीसीसी

इससे पहले कांग्रेस ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पार्टी की बिहार इकाई में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की थी। उसने मदन मोहन झा को पार्टी की बिहार इकाई का अध्यक्ष बनाया था। जबकि डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया।

वहीं, नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष में अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर (धीरज) का नाम शामिल है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 23 सदस्यीय कार्य समिति और 19 सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है।

(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :राहुल गांधीपश्चिम बंगालकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब