पश्चिम बंगाल के प्रिंसिपल हेल्थ सेक्रटरी विवेक कुमार का हुआ ट्रांसफर, नारायण स्वरूप निगम को किया गया नियुक्त

By पल्लवी कुमारी | Published: May 12, 2020 11:48 AM2020-05-12T11:48:55+5:302020-05-12T11:48:55+5:30

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से 2063 लोग संक्रमित हैं और 190 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोविड-19 से 499 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।

West Bengal Principal Health Secretary Vivek Kumar transferred Narayan Swaroop Nigam appointed | पश्चिम बंगाल के प्रिंसिपल हेल्थ सेक्रटरी विवेक कुमार का हुआ ट्रांसफर, नारायण स्वरूप निगम को किया गया नियुक्त

Photo source- Mamata Banerjee (West Bengal Chief Minister) official Facebook Page

Highlights साल 2019 के दिसंबर में विवेक कुमार को पश्चिम बंगाल के प्रिंसिपल हेल्थ सेक्रटरी के रूप में तैनात किया गया था। विवेक कुमार पश्चिम बंगाल कैडर के 1990 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी हैं।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल में प्रधान स्वास्थ्य सचिव ( प्रिंसिपल हेल्थ सेक्रटरी) विवेक कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है। विवेक कुमार को अब पर्यावरण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में नारायण स्वरूप निगम को प्रधान सचिव स्वास्थ्य नियुक्त किया गया है।  पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि नारायण स्वरूप निगम की नियुक्त अगले आदेश तक की गई है। 

ममता बनर्जी सरकार को इन दिनों कोरोनो वायरस की स्थिति से निपटने में नाकामी को लेकर आलोचना झेलनी पड़ रही है। इसी बीच राज्य सरकार द्वारा यह फेरबदल का फैसला किया गया है। 

विवेक कुमार पश्चिम बंगाल कैडर के 1990 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी हैं। साल 2019 के दिसंबर में विवेक कुमार को पश्चिम बंगाल के प्रिंसिपल हेल्थ सेक्रटरी के रूप में तैनात किया गया था। इसके अलावा, उन्हें सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में चुना गया था। 

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण से 190 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोविड-19 के 2063 मरीज हैं। पश्चिम बंगाल में 499 कोरोना मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 3,604 COVID-19 के मामले सामने आए हैं 87 लोगों की मौत हुई है। देश में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70,756 हो गई है, इसमें 46,008 सक्रिय मामले हैं। कोविड-19 से 22454 ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से  2,293 मौतें हुई हैं।  

Web Title: West Bengal Principal Health Secretary Vivek Kumar transferred Narayan Swaroop Nigam appointed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे