लाइव न्यूज़ :

West Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2025 12:25 IST

West Bengal: इस बीच, राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखने और भड़काऊ बयानों एवं अफवाहों से प्रभावित न होने का आग्रह किया।

Open in App

West Bengal:  तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ की तर्ज पर बनाई गई मस्जिद के शिलान्यास की योजना को आगे बढ़ाए जाने के मद्देनजर राज्य में राजनीतिक रूप से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है और ‘हाई अलर्ट’ जारी किया गया है। कबीर ने दावा किया है कि इस कार्यक्रम के लिए बेलडांगा स्थल पर तीन लाख लोग एकत्र होंगे।

इस स्थल के चारों ओर उच्च सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के दोनों ओर आरएएफ (द्रुत कार्य बल), जिला पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इस मस्जिद के निर्माण में हस्तक्षेप करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया था। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल की खंडपीठ ने प्रस्तावित मस्जिद के शिलान्यास समारोह पर रोक लगाने की अपील वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद निर्देश दिया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल सरकार की होगी।

मस्जिद का शिलान्यास कार्यक्रम आज यानी छह दिसंबर को होना है। इसी तारीख को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे दिन लगभग 3,000 कर्मियों को तैनात किया जाएगा और यदि राजमार्ग पर यातायात बाधित होने की संभावना बनती है तो इससे निपटने के लिए कई मार्ग परिवर्तन योजनाएं तैयार की गई हैं।

इस बीच, राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखने और भड़काऊ बयानों एवं अफवाहों से प्रभावित न होने का आग्रह किया।

बोस ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए कि कहीं भी कोई अशांति न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे। सत्तारूढ़ पार्टी सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए शनिवार को राज्य भर में रैली कर 'संहति दिवस' (एकता दिवस) मनाएगी। राज्य सरकार ने शांति और संयम का संदेश देते हुए इस दिन अवकाश घोषित किया है। 

टॅग्स :Humayun KabirटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम