लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: ममता सरकार के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक गिरफ्तार, राशन घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

By अंजली चौहान | Updated: October 27, 2023 07:39 IST

ज्योतिप्रिय मलिक वर्तमान में राज्य के वन मामलों के मंत्री हैं और पहले उनके पास खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग का प्रभार था।

Open in App

कोलकाता:पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता ज्योत्रिप्रिया मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। ईडी द्वारा ये कार्रवाई राशन घोटाला मामले में की गई है। यह गिरफ्तारी ईडी द्वारा कोलकाता के बाहरी इलाके साल्ट लेक में मल्लिक के आवास पर तलाशी लेने के एक दिन बाद हुई।

जब ईडी के अधिकारी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की मदद से मंत्री को ले जा रहे थे तो मीडियाकर्मी धक्का-मुक्की करने लगे और उनके आसपास इकट्ठा हो गए।

एजेंसी ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, "पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को राशन वितरण में भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है।"

गिरफ्तार मंत्री को साल्ट लेक स्थित उनके आवास से बाहर ले जाते समय मीडियाकर्मियों से यह कहते हुए सुना गया, "मैं एक गंभीर साजिश का शिकार हूं।"

गौरतलब  है कि ईडी राशन वितरण में भ्रष्टाचार के एक कथित मामले के सिलसिले में तलाशी ले रहा है। ज्योतिप्रिय मलिक वर्तमान में राज्य के वन मामलों के मंत्री हैं और पहले उनके पास खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग का प्रभार था।

इस रिपोर्ट के दाखिल होने तक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अपने मंत्री की गिरफ्तारी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

मालूम हो कि ईडी द्वारा पश्चिम बंगाल में इसी साल की शुरुआत से लगातार कार्रवाईयों का सिलसिला जारी है। इससे पहले साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के आवास से भारी नकदी की बरामदगी के बाद शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया था।

ईडी के मुताबिक, दोनों पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) भर्ती घोटाले की जांच का सामना कर रहे हैं। टीएमसी के बुरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को भी पशु तस्करी मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था।

मुख्यमंत्री के भतीजे और टीएमसी के कद्दावर नेता अभिषेक बनर्जी को भी कथित कोयला 'घोटाला' मामले में ईडी ने कई बार तलब किया है और उनसे पूछताछ की है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालMamata West Bengalप्रवर्तन निदेशालयटीएमसीenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील