लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: इमारत में आग से दमकलकर्मियों समेत 9 की मौत, ममता बनर्जी आधी रात मौके पर पहुंचीं, पीएम मोदी ने भी की मदद की घोषणा

By विनीत कुमार | Updated: March 9, 2021 10:02 IST

कोलकाता के स्ट्रैंड रोड जिस इमारत में आग लगी थी, उसमें रेलवे के भी कार्यालय हैं। घटना में 9 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में चार दमकलकर्मी भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता के स्ट्रेंड रोड पर स्थित बहुमंजिला न्यू कोयलाघाट इमारत की 13वीं मंजिल पर लगी थी आगइस घटना में मरने वालों में 4 दमकलकर्मी समेत, दो रेलवे कर्मी और एक पुलिस एएसआई भी शामिल हैंममता बनर्जी ने मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है, प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की मदद की घोषणा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के स्ट्रैंड रोड पर एक बहुमंजिला इमारत की 17वीं मंजिल पर भीषण आग से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। मरने वालों में 4 दमकलकर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा दो रेलवे कर्मी और एक पुलिस एएसआई भी शामिल हैं। 

बहरहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। स्ट्रेंड रोड पर स्थित बहुमंजिला न्यू कोयलाघाट इमारत में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे के जोनल कार्यालय हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रात में यहां पहुंची। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य सरकार इस घटना के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा और प्रत्येक मृतक के एक निकट परिजन को सरकारी नौकरी देगी। 

मिली जानकारी के अनुसार आग सोमवार शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर इमारत की 13वीं मंजिल पर लगी। इमारत के भूतल पर कंप्यूटरकृत टिकट बुकिंग केंद्र भी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंकत्री कार्यालय की ओर से घोषणा की गई कि प्रधानमंत्री राहत कोष की ओर से मृतकों के परिवार को बतौर मदद 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

पीएम नरेंद्र ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, 'कोलकाता में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के बारे में सुनकर दुखी हूं। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ है। घायलों के जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं।' 

वहीं, घटना पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि जांच के उच्चस्तरीय आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से राज्य सरकार को हर संभव मदद दी जाएगी

टॅग्स :पश्चिम बंगालअग्निकांडकोलकाताममता बनर्जीनरेंद्र मोदीपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम