लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 9 जुलाई से फिर लागू किया जाएगा सख्त लॉकडाउन, सिर्फ इन्हें मिलेगी इजाजत

By स्वाति सिंह | Updated: July 7, 2020 21:45 IST

बंगाल में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए नौ जुलाई की शाम पांच बजे से कड़े लॉकडाउन को लागू करने के वास्ते निरूद्ध और बफर जोन को मिलाया जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल सरकार ने लॉकडाउन के अतंर्गत आने वाले क्षेत्र के दायरे में विस्तार करने का निर्णय लिया है।कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि को काबू करने के मद्देनजर नौ जुलाई से कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को लॉकडाउन के अतंर्गत आने वाले क्षेत्र के दायरे में विस्तार करने का निर्णय लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि को काबू करने के मद्देनजर नौ जुलाई से कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि निरुद्ध क्षेत्र और इसके आसपास के बफर जोन को एकसाथ मिलाकर ''व्यापक आधार'' वाला निरुद्ध क्षेत्र बनाया जाएगा, जहां बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन इन इलाकों के निवासियों के लिए आवश्यक सामानों की आपूर्ति उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अलापन बंदोपाध्याय की ओर से जारी आदेश में कहा गया, '' ये व्यापक निरुद्ध क्षेत्र सख्त लॉकडाउन के अधीन होंगे और सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय, सभी गैर आवश्यक गतिविधियां, समारोह, परिवहन, सभी बाजार, औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी।'' हालांकि, इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया कि लॉकडाउन के यह ताजा निर्देश कब तक लागू रहेंगे। वहीं, लॉकडाउन का वर्तमान चरण 31 जुलाई तक लागू है। 

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 22 और लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से एक दिन में सर्वाधिक 22 लोगों की मौत होने से सोमवार को मृतकों की संख्या 779 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में वायरस से 861 और लोग संक्रमित पाये गये है जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,987 हो गई है। बुलेटिन में बताया गया है कि अभी राज्य में 6,973 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विभाग ने बताया, ‘‘जिन 22 लेागों की मौत हुई है वे अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे और इन मामलों में कोविड-19 आकस्मिक था।’’  विभिन्न अस्पतालों से 524 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई। बुलेटिन के अनुसार इस अवधि के दौरान 10,919 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया