लाइव न्यूज़ :

West Bengal ki khabar: ममता सरकार ने राज्य के 10 लाख सरकारी मेडिकल स्टाफ को 5-5 लाख रुपये का बीमा देने की घोषणा की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 19, 2020 18:24 IST

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ऐलान किया था कि राज्य सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिये 200 करोड़ रुपये का कोष बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य भर के 10 लाख सरकारी मेडिकल स्टाफ को 5-5 लाख रुपये का बीमा देने की घोषणा की है।सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की अवधि बढ़ाकर 15 अप्रैल करने की भी घोषणा की।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य भर के सरकारी कर्मचारी को तोहफा दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 15 अप्रैल तक राज्य के 10 लाख सरकारी मेडिकल स्टाफ को 5-5 लाख रुपये का बीमा देने की घोषणा की।

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ऐलान किया था कि राज्य सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिये 200 करोड़ रुपये का कोष बनाएगी। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की अवधि बढ़ाकर 15 अप्रैल करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने सभी सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रखने का भी निर्देश दिया है। ममता ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हालात की समीक्षा के बाद कहा, ''बंगाल में लगभग 3.24 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है और उनमें से 5,590 लोगों पर करीबी नजर रखी जा रही है।

राज्य में अबतक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐहतियाती तौर पर सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की अवधि बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी है। राज्य सरकार ने रविवार को शिक्षण संस्थानों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया था। बनर्जी ने कहा, ''हम इस संकट से निपटने के लिये 200 करोड़ रुपये का कोष बना रहे हैं।''

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं