लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः पूर्वी भारत के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में लगी आग, 500 दुकानें जलकर खाक, दमकल की 18 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

By अनिल शर्मा | Updated: July 21, 2023 11:37 IST

हावड़ा रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कारोबारी घटनास्थल पहुंचे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके पुनर्वास की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देहावड़ा जिले के मंगला हाट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। 500 कपड़े की दुकानेंं जलकर खाक हो गईं। मंगला हाट पूर्वी भारत में सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है।

हावड़ाः पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के मंगला हाट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। जिसमें 500 कपड़े की दुकानेंं जलकर खाक हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग करीब 5,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैल गई थी। 

मंगला हाट पूर्वी भारत में सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाजार में कपड़ों का कारोबार होता है और यहां कई थोक और खुदरा कपड़े की दुकानें हैं जो आग में जल गईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। शुरू में दमकल की 12 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया था। लेकिन बाद में आग बुझाने के लिए दमकल की छह और गाड़ियों को भेजा गया।

 दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। आग से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। हावड़ा थाना मंगला हाट के निकट है। पुलिसकर्मियों ने देर रात करीब एक बजे आग की लपटें देखकर दमकल विभाग को सूचित किया था। आग तेजी से फैल गई क्योंकि दुकानें बांस और लकड़ी की बनी थी और वहां बड़ी मात्रा में कपड़े थे। 

हावड़ा रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कारोबारी घटनास्थल पहुंचे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके पुनर्वास की मांग की। एक कारोबारी ने कहा, ‘‘इससे पहले 1987 में बाजार जलकर नष्ट हो गया था। हमें चीजों को फिर से जुटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक बार फिर हमने काफी कुछ खो दिया है। मुख्यमंत्री को मामले में दखल देना चाहिए।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह