पश्चिम बंगाल: 'चाय पर चर्चा' करने गए बीजेपी अध्यक्ष के साथ TMC कार्यकर्ताओं ने की धक्का-मुक्की, लगाए 'वापस जाओ' के नारे

By भाषा | Published: August 30, 2019 03:04 PM2019-08-30T15:04:13+5:302019-08-30T15:04:13+5:30

गौरतलब कि तृणमूल कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान ‘दीदी के बोलो’ (दीदी से कहो) के जवाब में भाजपा ने ‘चा चक्रा’ (चाय पर चर्चा) अभियान शुरू किया है।

West Bengal: fight between TMC Workers and BJP president, can't 'Go back' slogans | पश्चिम बंगाल: 'चाय पर चर्चा' करने गए बीजेपी अध्यक्ष के साथ TMC कार्यकर्ताओं ने की धक्का-मुक्की, लगाए 'वापस जाओ' के नारे

पश्चिम बंगाल: 'चाय पर चर्चा' करने गए बीजेपी अध्यक्ष के साथ TMC कार्यकर्ताओं ने की धक्का-मुक्की, लगाए 'वापस जाओ' के नारे

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने कोलकाता के लेक टाउन इलाके में शुक्रवार को ‘चा चक्रा’ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर धक्का-मुक्की की। भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि घोष पार्टी समर्थकों के साथ इलाके में स्थानीय लोगों से ‘चाय पर चर्चा’ करने गए थे कि तभी तृणमूल कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाने लगे तथा घोष से तुरंत इलाका छोड़ने को कहा।

इस दौरान दोनों पक्षों में हुई झड़प में दो भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। घोष के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घोष ने कहा, ‘‘घटना तृणमूल कांग्रेस की संस्कृति दिखाती है। मैं यहां लोगों से केवल अनौपचारिक संवाद करने आया था और तृणमूल की प्रतिक्रिया देखिए।

हमारे कुछ कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा गया।’’ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के विधायक और राज्य सरकार में मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि लेक टाउन में भाजपा इलाके की शांति भंग करना चाहती है जहां घोष और भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध हुआ था।

गौरतलब कि तृणमूल कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान ‘दीदी के बोलो’ (दीदी से कहो) के जवाब में भाजपा ने ‘चा चक्रा’ (चाय पर चर्चा) अभियान शुरू किया है। 

Web Title: West Bengal: fight between TMC Workers and BJP president, can't 'Go back' slogans

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे