लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने ममता बनर्जी की तारीफ में कहा- दीदी ‘बंगाल की बाघिन’ हैं

By भाषा | Updated: May 2, 2021 22:10 IST

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने ममता बनर्जी को ‘बंगाल की बाघिन’ बताते हुए उनकी प्रशंसा की।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने कहा कि उन्होंने बनर्जी को फोन करके उन्हें जीत की बधाई दी। राउत ने कहा कि अब सभी लोग राजनीतिक आंकड़ों के बजाय कोविड-19 के आंकड़ों में वृद्धि से ज्यादा चिंतिंत है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साथ कड़े मुकाबले के बाद तृणमूल कांग्रेस के पास ही सत्ता बरकरार रहने के आसार नजर आने के उपरांत शिवसेना ने रविवार को कहा कि ममता बनर्जी की उनके अपने राज्य में जीत भारत में ‘लोकतंत्र की जीत’ है और यह परिणाम राष्ट्रीय राजनीति को एक नयी दिशा देगा।

पार्टी सांसद संजय राउत ने बनर्जी को ‘बंगाल की बाघिन’ बताते हुए उनकी प्रशंसा की ।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिये चल रही मतगणना में तृणमूल कांग्रेस के भाजपा से बहुत आगे निकल जाने पर राज्यसभा सदस्य ने ट्वीट किया, ‘‘बंगाल की बाघिन को बधाई।’’

नवीनतम रूझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 202 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा को 82 सीटों पर बढ़त है। विधानसभा की 292 सीटों के लिए चुनाव हुए थे।राउत ने कहा कि भाजपा ने कठिन परिश्रम किया और पश्चिम बंगाल में चुनावों में काफी पैसा लगाया लेकिन बनर्जी को हराना आसान नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ बंगाल के लोगों ने बंगाल के गर्व एवं प्रतिष्ठा के लिए वोट डाला। उन्होंने बेखौफ होकर मतदान किया। देश बनर्जी को उम्मीद की नजर से देख रहा है। वह घायल बाघिन की तरह लड़ीं। उनकी जीत भारत में लोकतंत्र की जीत है और यह परिणाम राष्ट्रीय राजनीति को एक नयी दिशा देगा।’’राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘हमें ममता दीदी को बधाई देनी है कि उन्होंने भाजपा की चुनौती को स्वीकार किया और वह एक ही सीट से चुनाव लड़ीं।’’

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें इसमें कोई शक नहीं है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में अगली सरकार बनाएगी। उनकी पार्टी को ध्वस्त कर देने की सभी कोशिश की गयी लेकिन उन्होंने कठिन लड़ाई लड़ी। केंद्रीय जांच एजेंसियों उनके खिलाफ लगा दी गयीं।’’उन्होंने कहा कि भाजपा ने कड़ी मेहनत की और उसके नेतृत्व की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन वे अपने प्रयासों में विफल रहे। कोविड-19 के सारे नियमों को ताक पर रखते हुए भाजपा ने ताकत प्रदर्शन, रोडशो और बड़ी रैलियां करने पर ध्यान लगाया। परंतु बनर्जी जमीनी नेता हैं और उन्होंने उनसभी को हरा दिया।’’राउत ने कहा कि उन्होंने (बनर्जी ने) साबित कर दिया कि दिल्ली का मनमानापन नहीं बर्दाश्त किया जाएगा तथा राज्य के लोगों ने तय कर दिया कि किसके हाथों में राज्य को शासन के लिए सौंपना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री) उद्धव ठाकरे भी बनर्जी की जीत से प्रसन्न हैं। ’’उन्होंने कहा, ‘‘ हम कोरोना वायरस को हराने के लिए संघर्ष कर रहे थे जबकि केंद्र ममता बनर्जी को हराने के लिए लड़ रहा था। प्रधानमंत्री ने बंगाल चुनाव पर ध्यान देने के लिए कोविड प्रबंधन की अनदेखी की । प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनावों पर इतना ध्यान दिया और पार्टी हार गयी.... । ’’

महाराष्ट्र में कांग्रेस एवं राकांपा के साथ गठबंधन में सत्तासीन में शिवसेना ने पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं लड़ा था बल्कि उसने बनर्जी को अपना समर्थन दिया था।मतगणना के ताजा रूझानों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में सत्ता में फिर से लौटने की ओर उन्मुख है जबकि असम में भाजपा और केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की वापसी के आसार हैं।

रूझानों से यह भी संकेत मिला है कि तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक की सत्ता में वापसी की संभावना नहीं है, उसकी विरोधी पार्टी द्रमुक सत्ता की ओर अग्रसर है। केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में एनआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राजग के कदम सत्ता की ओर बढ़ रहे हैं। राउत ने कहा कि पुडुचेरी और तमिलनाडु छोड़कर किसी भी अन्य राज्य में राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव नहीं होगा। 

टॅग्स :संजय राउतममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता