लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: कोयला घोटाला मामले में ईडी ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी, पत्नी रुजीरा को तलब किया

By अनिल शर्मा | Updated: March 17, 2022 12:11 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए उन्हें जारी समन को चुनौती देने वाली यचिका 11 मार्च को खारिज कर दी थी। इससे पहले दम्पत्ति को पिछले साल 10 सितंबर को समन जारी किए गए थे..

Open in App
ठळक मुद्देकथित कोयला घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में ईडी ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को तलब किया हैइसी मामले में ईडी ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी को भी समन भेजा हैदोनों को अगले सप्ताह जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा गया है

नयी दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को ताजा समन जारी किए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को यहां अगले सप्ताह जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए उन्हें जारी समन को चुनौती देने वाली यचिका 11 मार्च को खारिज कर दी थी। इससे पहले दम्पत्ति को पिछले साल 10 सितंबर को समन जारी किए गए थे और उन्होंने अदालत से ईडी को यह निर्देश देने का अनुरोध किया था कि उन्हें दिल्ली में पेश होने के लिए समन जारी नहीं किए जाने चाहिए, क्योंकि वे पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। इस मामले में पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय राजधानी में एजेंसी के एक कार्यालय में बनर्जी से पूछताछ की गई थी।

ईडी ने सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) द्वारा दर्ज नवंबर 2020 की उस प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन रोकथाम कानून, 2002 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें आसनसोल और उसके आसपास के कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से संबंधित करोड़ों रुपये के कोयला घोटाले का आरोप लगाया गया है। ईडी ने दावा किया था कि टीएमसी सांसद इस अवैध कारोबार से प्राप्त धन के लाभार्थी थे। बनर्जी ने सभी आरोपों से इनकार किया है। 

टॅग्स :Abhishek Banerjeeप्रवर्तन निदेशालयपश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील