लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: 24 परगना में राशन सामग्री के अनुचित वितरण को पार्षद ने बताया गलत, कहा- 21 फरवरी को हर परिवार को दिया गया था राशन

By सुमित राय | Updated: April 22, 2020 14:50 IST

24 परगना के बदुरिया में लॉकडाउन के बीच राशन सामग्री के अनुचित वितरण के आरोप के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोग लॉकडाउन के बीच अनुचित राशन वितरण का विरोध कर करते हुए सड़क ब्लॉक किया था।लोगों को हटाने पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई।बदुरिया नगर पालिका पार्षद अरित्रा घोष ने बताया है कि 21 अप्रैल को ही सभी को राशन दिया गया था।

पश्चिम बंगाल के 24 परगना के बदुरिया में स्थानीय लोग और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जब सड़क ब्लॉक कर रहे लोगों को हटने के लिए पुलिस वहां पहुंची। लोगों की शिकायत है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच राशन की अनुचित वितरण हो रहा है और ये लोग उसी का विरोध कर करे थे।

अब वार्ड नंबर 9 बदुरिया नगर पालिका पार्षद अरित्रा घोष की सफाई आई है और उन्होंने बताया है कि वहां राशन वितरण ठीक तरह से की जा रही थी। अरित्रा घोष ने बताया, "21 अप्रैल को हमने बदुरिया के प्रत्येक परिवार को राशन सामग्री दी थी। आज मुझे एक जानकारी मिली कि स्थानीय लोगों ने सड़क को ब्लॉक कर दिया है। जब पुलिस वहां गई तो उन पर हमला किया गया। प्रशासन अब मामले को देख रहा है।"

बदुरिया के स्थानिय लोग और पुलिस के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है, जिसमें लोगों को पुलिस पर हमला करते और एक पुलिसवाले को महिला पर डंडे चलाते देखा जा रहा है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अब तक कोरोना वायरस के चपेट में 423 लोग आ चुके हैं और राज्य में 15 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल में 73 लोग ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस से 19984 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 640 लोगों की मौत हो गई है और 3870 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और कोरोना के 15474 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया