लाइव न्यूज़ :

CM ममता बनर्जी ने बोला PM पर हमला, कहा- मोदी भ्रष्टाचार के हैं गुरू 

By भाषा | Updated: February 8, 2019 20:29 IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा इस व्यक्ति (प्रधानमंत्री) के बारे में हम जितना कम बोले, उतना ही अच्छा है। मिस्टर मैड्डी भ्रष्टाचार के गुरू हैं। वह अहंकार के गुरू और देश के लिए शर्म हैं। उनके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उनका पैमाना इतना निम्न है कि हमने कभी ऐसे किसी व्यक्ति के प्रधानमंत्री के तौर पर उम्मीद नहीं की थी।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भ्रष्टाचार का गुरू’ करार दिया और कहा कि वह राफेल सौदे पर कांग्रेस के दृष्टिकोण का समर्थन करती है। उन्होंने राफेल सौदे को देश के सबसे बड़े घोटालों में एक बताया। उन्होंने यहां बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के समापन के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं नहीं जानती कि कितने पैसों का लेन-देन हुआ या क्या हुआ. लेकिन पर्दे के पीछे कुछ हुआ जरूर। राफेल सौदा एक बड़ा घोटाला है और मैं इस पर कांग्रेस के दृष्टिकोण का समर्थन करती हूं। ’’ 

इससे पहले दिन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि ‘प्रधानमंत्री ने आपका 30,000 करोड़ रुपये चुराकर अपने मित्र अनिल अंबानी को दिया है।’ 

उन्होंने मीडिया की इस खबर में उठाये गये सवालों का जवाब मांगा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने राफेल सौदे पर समानांतर बातचीत की और कहा कि अब यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि ‘‘चौकीदार ही चोर’’ है। बनर्जी ने आरोप लगाया कि देश ने अपने इतिहास में ऐसा भ्रष्ट प्रधानमंत्री नहीं देखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस व्यक्ति (प्रधानमंत्री) के बारे में हम जितना कम बोले, उतना ही अच्छा है। मिस्टर मैड्डी भ्रष्टाचार के गुरू हैं। वह अहंकार के गुरू और देश के लिए शर्म हैं। उनके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उनका पैमाना इतना निम्न है कि हमने कभी ऐसे किसी व्यक्ति के प्रधानमंत्री के तौर पर उम्मीद नहीं की थी। हमारे मन में इस पद के लिए सम्मान है न कि इस व्यक्ति के प्रति।’’ उन्होंने यह भी कहा कि मोदी डरे हुए हैं क्योंकि देश के 23 महत्वपूर्ण दल उनके खिलाफ एकजुट हो गये हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब