लाइव न्यूज़ :

West Bengal: सीएम बनर्जी ने 7 नए जिले बनने का ऐलान किया, मुख्यमंत्री ने कहा-बुधवार को मंत्रिमंडल फेरबदल, 4-5 नए चेहरे होंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2022 14:33 IST

पश्चिम बंगालः 7 नए जिलों में शामिल हैं - सुंदरबन, इछेमती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बेहरामपुर और एक और जिले का नाम बशीरहाट में रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे मंत्रालय को भंग करने और एक नया मंत्रालय बनाने की योजना नहीं है। सुब्रत मुखर्जी, साधन पांडे अभी हमारे साथ नहीं है। हम बुधवार को फेरबदल करेंगे, जिसमें 4-5 नए चेहरे होंगे।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई ऐलान किया। सीएम बनर्जी ने 7 नए जिले बनाने की घोषणा की। पहले बंगाल में 23 जिले थे, अब इसे बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। 7 नए जिलों में शामिल हैं - सुंदरबन, इछेमती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बेहरामपुर और एक और जिले का नाम बशीरहाट में रखा जाएगा।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार की योजना है और 4-5 नए चेहरों को किया जाएगा शामिल। कई विभाग बिना मंत्रियों के काम कर रहे हैं, मैं सभी जिम्मेदारियां नहीं निभा सकती।पूरे मंत्रालय को भंग करने और एक नया मंत्रालय बनाने की योजना नहीं है। सुब्रत मुखर्जी, साधन पांडे अभी हमारे साथ नहीं है। पार्थ जेल में है, इसलिए उनका सारा काम करना होगा। 

बनर्जी ने मंत्रिमंडल भंग करने की खबरों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल की योजना है और चार से पांच नए चेहरों को इसमें शामिल किया जा सकता है। बनर्जी ने कहा कि वर्तमान में कई विभागों का संचालन बिना किसी मंत्री के हो रहा है और उनके लिए अकेले इनकी जिम्मेदारियां संभालना भी संभव नहीं है।

बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ हमें हमारे मंत्रिमंडल में फेरबदल करना होगा। मेरी मंत्रिमंडल को भंग करने और नया मंत्रिमंडल बनाने की कोई योजना नहीं है। ऐसे कई विभाग हैं, जिनका कोई समर्पित मंत्री नहीं है। मैं इन सभी विभागों की जिम्मेदारी अकेले नहीं संभाल सकती।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हम मंत्रिमंडल में चार-पांच नए चेहरों को शामिल करेंगे। यह फेरबदल बुधवार को किया जाएगा।’’

पंचायत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, उपभोक्ता मामले और स्वयं सहायता समूह विभाग का कार्यभार वर्तमान में बनर्जी संभाल रही हैं। पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से निकालने के बाद उद्योग तथा संसदीय मामलों के विभाग का जिम्मा भी बनर्जी के पास है।

गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों और सहायता प्राप्त स्कूलों में हुए कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के वक्त पार्थ चटर्जी के पास शिक्षा विभाग का प्रभार था। बाद में उनसे यह विभाग ले लिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें धनशोधन के मामले में हाल ही में गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीPartha Chatterjeeटीएमसीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी