लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कुत्तों पर खतरनाक 'पारवो वायरस' का कहर, तीन दिन में 250 से ज्यादा की मौत, जानिए इसके बारे में

By विनीत कुमार | Updated: February 22, 2021 08:50 IST

विष्णुपुर में पिछले हफ्ते ही कु्त्तों की मौत के मामले सामने आने लगे थे। पिछले हफ्ते मंगलवार को 60 कुत्तों की मौत हुई थी जबकि बुधवार को 97 कुत्ते मृत पाए गए। वहीं, गुरुवार को भी 45 कुत्तों की मौत हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर में कुत्तों की मौत से आम लोगों में हड़कंपकुत्तों की मौत के पीछ पारवो वायरस बड़ी वजह, एक कुत्ते से दूसरे में फैलता है ये वायरस पारवो वायरस के लक्षण इंसानों में होने वाले कॉलरा से मिलते जुलते हैं, इंसानों में इसके फैलने की आशंका नहीं

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर में तीन दिनों में करीब 250 से ज्यादा कुत्तों की मौत ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कुत्तों की लगातार हो रही मौत के पीछे 'कैनी 'पारवो वायरस' के संक्रमण को वजह माना जा रहा है। पारवो वायरस बढ़ते खतरे से ज्यादातर वो लोग चिंतित है जो अपने घरों में कुत्तों को पालते हैं।

दरअसल, कुत्तों में ये वायरल संक्रमण आम तौर पर पाया जाता है और तेजी से एक कुत्ते से दूसरे के संपर्क में आने के बाद पहुंच जाता है। पशु चिकित्सकों को आशंका है कि हाल में कोविड-19 महामारी के संक्रमण से जिस तरह जीवन अस्त-व्यस्त हुआ उसका असर जानवरों पर भी पड़ा है।

कोरोना के कारण कई लोग अपने पालतु कुत्तों को जरूरी वैक्सीन नहीं लगवा सके और इसलिए संभव है कि ऐसे केस बढ़ रहे हैं। इस वायरस के खिलाफ वैक्सीन की कमी भी बढ़ते केस की एक अहम वजह है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता के एक पशु चिकित्सक सुभाष सरकार ने बताया कि पारवो वायरस नई बीमारी नहीं है।

पारवो वायरस का इलाज और लक्षण

ज्यादातर कुत्ते मौसम में बदलाव के समय इस वायरस से संक्रमित होते हैं। इसका इलाज भी है लेकिन कुछ महंगा है। साथ ही जिन कुत्तों को इसकी वैक्सीन लगी होती है, वे पारवो वायरस से बहुत कम प्रभावित होते हैं।

पशु चिकित्सक बताते हैं कि जब कुत्ता अचानक खाना बंद कर दे, ज्यादा उल्टी करने लगे तो सेलाइन जरूर देना चाहिए। साथ ही जब उल्टी कम हो तो पारवो केयर नाम से दवा भी उसे कुछ ऐटीबायटिक्टस के साथ देनी चाहिए।

कुत्तों को वैक्सीन देने के बाद कम से कम दो हफ्तों के लिए घरों में ही रखने की भी सलाह पशु चिकित्सक देते हैं। पारवो वायरस के लक्षण इंसानों में होने वाले कॉलरा से मिलते जुलते हैं। 

इंसान में कॉलरा के समय लूज मोशन, ब्लड लॉस, डिहाइड्रेशन और कई बार कार्डियक फेल्योर तक के मामले देखने को मिलते हैं।

पारवो वायरस से घबराने की जरूरत नहीं

इस बीच चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं क्योंकि इसके इंसानों या अन्य जानवरों में फैलने की आशंका नहीं है। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मृत कुत्तों के कंकाल को विष्णुपुर नगरपालिका के कूड़ा डालने वाले मैदान में दफनाया जा रहा है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील