लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: भाजपा-तृणमूल समर्थकों के बीच झड़प, पांच लोग घायल

By भाषा | Updated: July 22, 2019 12:50 IST

भाजपा के स्थानीय नेता दीपांकर बनिक ने दावा किया कि उन्होंने निजी प्रयास से रक्त दान शिविर का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि उन पर भी हमला हुआ। बनिक ने कहा कि वह हमले में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई चाहते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देरक्त दान शिविर को लेकर भाजपा-तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प हो गई। तृणमूल के स्थानीय पार्षद और आईसी (सीवेज और ड्रेनेज) तारक सिंह के हस्तक्षेप के बाद करीब दो घंटे में यह जाम खत्म हुआ।

कोलकाता के बेहाला इलाके में रक्त दान शिविर को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कम से कम पांच लोग घायल हो गए हैं। बेहाला थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार की रात 10 बजे की है।

उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने पार्टी के दो कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमले के विरोध में रविवार की रात रॉय बहादुर रोड के एक हिस्से को जाम कर दिया था।

इससे यातायात बाधित हुआ। तृणमूल के स्थानीय पार्षद और आईसी (सीवेज और ड्रेनेज) तारक सिंह के हस्तक्षेप के बाद करीब दो घंटे में यह जाम खत्म हुआ। सिंह ने बताया कि हमने क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध पुलिस से किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने सुना है कि झड़प हुई लेकिन घटना में कौन शामिल था इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमारे कुछ लोगों पर हमला हुआ है। ’’ भाजपा के स्थानीय नेता दीपांकर बनिक ने दावा किया कि उन्होंने निजी प्रयास से रक्त दान शिविर का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि उन पर भी हमला हुआ। बनिक ने कहा कि वह हमले में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई चाहते हैं। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो