लाइव न्यूज़ :

बीरभूम हिंसा मामले में CBI ने की पहली गिरफ्तारी की, चार लोगों को मुंबई से पकड़ा, पश्चिम बंगाल लाने की तैयारी

By विनीत कुमार | Updated: April 8, 2022 08:14 IST

सीबीआई ने बीरभूम हत्याकांड मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें मुंबई से पकड़ा गया। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबीरभूम हत्याकांड मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की, चार आरोपी मुंबई से पकड़े गए।ऐसे आरोप हैं चारों घटना के अगले ही दिन 22 मार्च को मुंबई भाग गए थे, मोबाइल लोकेशन की मदद से पकड़े गए।गिरफ्तारी के बाद मुंबई की एक सत्र अदालत ने सीबीआई को 10 अप्रैल तक की ट्रांजिट रिमांड भी दे दी है।

मुंबई: पश्चिम बंगाल के बीरभूम हत्याकांड में कथित संलिप्तता के मामले में सीबीआई ने मुंबई से चार संदिग्धों को पकड़ा है। सीबीआई ने बोगतुई गांव में पिछले महीने 21 मार्च को हुई घटना के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर जांच संभालने के बाद मामले में पहली गिरफ्तारियां की हैं। चारों आरोपी बीरभूम हत्याकांड के फौरन बाद बोगतुई से मुंबई भाग गये थे। इन्हें गुरुवार तड़के उनके ठिकानों से पकड़ा गया।

ऐसे आरोप है कि ये सभी हत्या वाली रात घटनास्थल पर मौजूद थे। बीरभूम की इस घटना में 8 लोगों को जिंदा जला दिया गया था जबकि एक शख्स की मौत बाद में हुई थी। मुंबई से पकड़े गए चार आरोपी के नाम- बप्पा एस के उर्फ ​​साल मोहम्मद, साबू एस के उर्फ ​​सदरिल एस के, ताज मोहम्मद उर्फ ​​चांद और सिराजुल एस के उर्फ ​​पोल्टू हैं।

मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपियों तक पहुंची सीबीआई

सामने आई जानकारी के अनुसार सीबीआई ने इन चारों आरोपियों के मोबाइल लोकेश को ट्रैक किया और फिर इनके पास पहुंची। ये सभी 22 मार्च को मुंबई भाग गए थे। बहरहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुंबई की एक सत्र अदालत ने सीबीआई को 10 अप्रैल तक की ट्रांजिट रिमांड भी दे दी।

ट्रांजिट रिमांड के तहत किसी जांच एजेंसी को गिरफ्तार व्यक्तियों को दूसरे शहर या राज्य में ले जाने में अनुमति मिलती है। आरोपियों को पश्चिम बंगाल ले जाकर संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। 

कोलकाता हाई कोर्ट में सीबीआई ने पेश की प्राथमिक जांच रिपोर्ट

सीबीआई ने गुरुवार को ही कलकत्ता हाई कोर्ट में मामले से जुड़ी अपनी प्राथमिक जांच रिपोर्ट भी पेश की। सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और जस्टिस राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ के सामने 'सबूतों को नष्ट किए जाने' का उल्लेख किया है।

सुनवाई के दौरान तृणमूल कांग्रेस के डिप्टी चीफ प्रधान भादु शेख की हत्या का मामला भी सीबीआई को सौंपने की बात उठी। हालांकि बंगाल की सरकार ने तर्क दिया कि राज्य पुलिस उस हत्या की जांच कर रही है और इसमें सीबीआई को कदम उठाने की कोई जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि मार्च में रामपुरहाट में भादु शेख की हत्या के बाद घटनाओं की एक श्रृंखला शुरू हुई, इसके बाद ही विभत्स घटना हुई जिसमें इलाके में कम से कम आठ घरों में आग लग गई थी और कुल नौ लोगों की मौत हो गई।

टॅग्स :पश्चिम बंगालसीबीआईCalcutta High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील