लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के बीच बंगाल के सभी कंटेनमेंट जोन में पूर्ण लॉकडाउन लागू

By भाषा | Updated: July 10, 2020 05:08 IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि नौ जुलाई को शाम पांच बजे से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू किया जाएगा। उसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी निषिद्ध क्षेत्रों में बृहस्पतिवार शाम से सात दिवसीय लॉकडाउन लागू कर दिया। राज्य सरकार ने कोलकाता में 25, उत्तर 24 परगना में 93, दक्षिण 24 परगना में 54 और हावड़ा में 56 निषिद्ध क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया है।

कोलकाताः कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी निषिद्ध क्षेत्रों में बृहस्पतिवार शाम से सात दिवसीय लॉकडाउन लागू कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कोलकाता में 25, उत्तर 24 परगना में 93, दक्षिण 24 परगना में 54 और हावड़ा में 56 निषिद्ध क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया है। ये चार जिले कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से हैं। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि नौ जुलाई को शाम पांच बजे से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू किया जाएगा। उसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कोविड-19 मामलों में हो रही वृद्धि के मद्देनजर लागू मानदंडों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने का पुलिस को निर्देश दिया है। पुलिस जवानों को निषिद्ध क्षेत्रों में सड़कों पर गश्त करते देखा गया। 

पुलिसकर्मी पैदल यात्रियों को घर लौटने और दुकानदारों को दुकानें बंद करने के लिए कह रहे थे। ऐस क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले लोगों में अफरा-तफरी देखी गयी और बड़ी संख्या में लोग जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करने उमड़ पड़े। इस दौरान सामाजिक दूरी के मानदंडों की अवहेलना भी हुयी। 

अधिकारियों ने कहा कि किराने की दुकानों और एलपीजी (रसोई गैस) दुकानों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। पुलिस ने कुछ स्थानों पर हल्का बल प्रयोग किया ताकि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित हो सके। राज्य सरकार ने कहा है कि वह लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की घर तक आपूर्ति (होम डिलीवरी) की व्यवस्था करेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालममता बनर्जीकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?