लाइव न्यूज़ :

डीएम ने जंगल-पहाड़ लांघकर लोगों तक पहुंचाई कोरोना की वैक्सीन, हौसलों की उड़ान से किया 10 किमी का दुर्गम सफर

By अभिषेक पारीक | Updated: June 20, 2021 21:11 IST

केंद्र और राज्य सरकारों की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं। ऐसे में उन्हें सहयोग मिल रहा है अलीपुरद्वार के जिलाधीश (DM) सुरेंद्र कुमार मीणा जैसे अधिकारियों का।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वैक्सीनेशन के लिए जंगल-पहाड़ लांघकर अडमा गांव तक पहुंचे अलीपुरद्वार के डीएम। डीएम ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 10 किमी का दुर्गम सफर तय किया। इस सफर में उनके साथ स्वास्थ्य अधिकारी और कुछ कार्यकर्ता भी साथ थे। 

कोरोना वायरस से बचने के लिए फिलहाल सबसे कारगर उपाय वैक्सीनेशन ही है। केंद्र और राज्य सरकारों की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं। ऐसे में उन्हें सहयोग मिल रहा है अलीपुरद्वार के जिलाधीश (DM) सुरेंद्र कुमार मीणा जैसे अधिकारियों का। जो लोगों को कोरोना से बचाने के लिए पहाड़ों की बुलंदियों को अपने हौसले के सामने बौना बना रहे हैं। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के अडमा गांव में रहने वालों के टीकाकरण के लिए उन्होंने दस किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया। 

पहाड़ों और जंगलों से गुजरकर ही दूरदराज के इस गांव तक पहुंचा जा सकता है। दस किलोमीटर का यह सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। इस सफर पर उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कुछ कार्यकर्ता भी थे। 45 साल और उससे अधिक के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए दुर्गम रास्तों से होते हुए अलीपुरद्वार के जिलाधीश अडमा गांव पहुंचे और लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 

इसलिए गांव तक पहुंचे जिलाधीश

सुरेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अडमा गांव शहर से बहुत दूर पहाड़ी पर स्थित है। मैं यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आया हूं, जिससे कि 45 साल और उससे अधिक आयु के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं जाना पड़े। स्वास्थ्य केंद्र यहां से बहुत दूर है। उन्होंने बताया कि गांव में मास्क और सेनिटाइजर भी वितरित किए गए। 

जिलाधीश का वीडियो आया सामने

जिलाधीश के अडमा गांव पहुंंचने का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। जिसमें नजर आ रहा है कि वह पथरीले और दुर्गम रास्ते से गुजर रहे हैं। उनके साथ अन्य लोग भी हैं। एक ओर विशाल पहाड़ और दूसरी ओर गहरी घाटी के कारण यहां पर हर कदम बेहद संभालकर रखना पड़ा। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया