लाइव न्यूज़ :

प.बंगालः पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन को CID ने ओडिशा से किया गिरफ्तार, कटक में करा रहा था इलाज

By अनिल शर्मा | Updated: May 18, 2023 11:29 IST

विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी भानु बाग और उसके बेटे और भतीजे को सीआईडी ने ओडिशा से गुरुवार गिरफ्तार किया। भानु वर्तमान में कटक में अपना इलाज करा रहा था। गौरतलब है कि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोट मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एगरा थाना क्षेत्र के खादिकुल गांव में हुआ था।इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं।

कोलकातः पश्चिम बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर जिले के इगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुए विस्फोट मामले की जांच कर रही सीआईडी ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी भानु बाग और उसके बेटे और भतीजे को सीआईडी ने ओडिशा से गुरुवार गिरफ्तार किया। भानु वर्तमान में कटक में अपना इलाज करा रहा था। गौरतलब है कि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है।

विस्फोट मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एगरा थाना क्षेत्र के खादिकुल गांव में हुआ था। चश्मदीदों का कहना है कि पूरा घटनास्थल युद्ध क्षेत्र जैसा नजर आ रहा था और चारों तरफ लोगों के शरीर के चिथड़े पड़े थे और मलबा बिखरा हुआ था। यह एक अवैध फैक्ट्री थी जो पश्चिम बंगाल-ओडिशा सीमा के पास एक गांव में एक मकान में संचालित हो रही थी। यहां बनाये जाने वाले पटाखे ओडिशा भेजे जाते थे। स्थानीय श्रमिक वहां काम करते थे। 

घटना के बाद ममता बनर्जी ने इसकी जांच सीआईडी को सौंप दी थी लेकिन भाजपा इसकी जांच एनआईए से कराने पर अड़ी है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी बुधवार को घटनास्थल को दौरा किया और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर मिलीभगत का आरोप लगाया।मीडिया से बात करते हुए कहा था कि इस विस्फोट में तृणमूल की मिलीभगत है, पंचायत चुनाव को लेकर यह सब करवाया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता ने कहा कि ममता बनर्जी को इस्तीफा देना चाहिए। हमने NIA जांच की मांग की है। गौरतलब बात है कि शुभेंदु अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर जिले से ही ताल्लुक रखते हैं। 

 

टॅग्स :पश्चिम बंगालओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया