लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 200 भाजपा कार्यकर्ता वापस तृणमूल में लौटे, सिर मुंडवाकर और गंगाजल छिड़कर किया प्रायश्चित 

By अभिषेक पारीक | Updated: June 22, 2021 20:31 IST

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के  करीब दो सौ भाजपा कार्यकर्ता वापस तृणमूल कांग्रेस में लौट गए हैं। हालांकि तृणमूल में लौटने से पहले कार्यकर्ताओं ने खुद का शुद्धिकरण किया।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के हुगली जिले में करीब दो सौ भाजपा कार्यकर्ता वापस तृणमूल कांग्रेस में लौटे। पार्टी में वापस लौटने से पहले कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडाया और गंगाजल छिड़कर प्रायश्चित किया। भाजपा ने कार्यकर्ताओं के पलायन को चुनाव नतीजे आने के बाद हुई हिंसा का परिणाम बताया है। 

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के  करीब दो सौ भाजपा कार्यकर्ता वापस तृणमूल कांग्रेस में लौट गए हैं। हालांकि तृणमूल में लौटने से पहले कार्यकर्ताओं ने खुद का शुद्धिकरण किया। इसके लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवाया और गंगाजल छिड़कर प्रायश्चित किया। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब भाजपा से कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस में लौटे हैं। चुनावी परिणाम आने के बाद से ही यह सिलसिला लगातार जारी है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़ा एक गलती थी। हुगली के भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी का झंडा थामा और आरामबाग सांसद अपरूपा पोद्दार से हाथ मिला लिया। सांसद ने बताया कि पार्टी ने मंगलवार को गरीबों को मुफ्त खाना मुहैया कराने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। उन्होंने बताया कि इसी कार्यक्रम के दौरान दलित समुदाय के कुछ लोगों ने कहा कि भाजपा में जाना उनकी भूल थी। वे प्रायश्चित करने के बाद वापस तृणमूल में आना चाहते थे। 

तृणमूल में लौट रहे भाजपा कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की एक बार फिर जीत हुई है। जिसके बाद पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी में लौट रहे हैं। इसी महीने में बीरभूम जिले के 50 भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल में लौट आए थे। इसके लिए उन्होंने धरना देकर पार्टी में वापस लेने की गुहार लगाई थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि भाजपा में जाने का पछतावा है। 

मुकुल रॉय भी तृणमूल में लौट आए

इससे पूर्व मुकुल रॉय भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। रॉय ने 2017 में तृणमूल को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। हालांकि 11 जून को ममता बनर्जी की उपस्थिति में वे एक बार फिर तृणमूल में लौट आए। रॉय के पुत्र शुभ्रांशु रॉय भी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने पार्टी में लौटने पर खुशी जताई थी और कहा था कि फिलहाल पश्चिम बंगाल में भाजपा की जो स्थिति है, उसमें कोई भी व्यक्ति भाजपा ने नहीं रुक सकता है।  

भाजपा ने बताया हिंसा का परिणाम

हालांकि भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के पलायन को चुनावी नतीजों की घोषणा के बाद हुई हिंसा का परिणाम बताया है। पार्टी के मुताबिक कार्यकर्ताओं का अपने परिवार के लिए डर उन्हें सत्ताधारी पार्टी में शामिल होने के लिए मजबूर कर रहा है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?