लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: 1000 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया, राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे

By विशाल कुमार | Updated: November 15, 2021 13:48 IST

इन व्यावसायिक शिक्षकों और लैब कर्मचारियों को 7000 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये की सैलरी मिलती है। ये सभी कर्मचारी राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के ग्रेजुएट हैं, जो 2013 में लागू एक योग्यता-आधारित फ्रेमवर्क है।

Open in App
ठळक मुद्देसंविदा कर्मचारियों को स्कूल लेबोरेटरीज में ट्रेनिंग के लिए नियुक्त किया गया था। 7000 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये की सैलरी मिलती थी।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने उन 1000 संविदा कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निकालने आदेश दे दिया है जिन्हें उसने विभिन्न निजी एजेंसियों के माध्यम से स्कूल लेबोरेटरीज में ट्रेनिंग के लिए नियुक्त किया गया था।

अब ये 1000 संविदा कर्मचारी रविवार से पूर्वी मिदरनापुर के तमलुक के व्यावसायिक विभाग कार्यालय के सामने राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं।

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, 27 अक्टूबर को चैरिटेबल ट्रस्ट्स और निजी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को राज्य व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशक ने तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त कर्मचारियों को निकालने का निर्देश दिया था।

इन व्यावसायिक शिक्षकों और लैब कर्मचारियों को 7000 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये की सैलरी मिलती है। ये सभी कर्मचारी राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के ग्रेजुएट हैं, जो 2013 में लागू एक योग्यता-आधारित फ्रेमवर्क है।

बंगाल के तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रभारी मंत्री हुमायूं कबीर ने बताया कि इन संविदा कर्मचारियों को निजी एजेंसियों के माध्यम से अल्पकालिक आधार पर केंद्र सरकार की योजना के तहत स्कूलों में नियुक्त किया गया था।

उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र ने लैब असिस्टेंट के पदों को बंद करने का फैसला किया है। प्रति स्कूल दो के बजाय एक व्यावसायिक प्रशिक्षक रखने का भी निर्णय लिया। इसी कारण शिक्षा विभाग को स्कूलों से अतिरिक्त कर्मचारियों के पदों को खत्म करने के लिए प्रोत्साहित किया। हम यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या नौकरी गंवाने वालों को कहीं और समायोजित किया जा सकता है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?