लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसाः कूचबिहार में कांवड़ियों को ले जा रहे वाहन में करंट से 10 लोगों की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती

By अनिल शर्मा | Updated: August 1, 2022 07:56 IST

माथाभांगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अमित वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर (DJ सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन में 27 लोग सवार थे जिनमें से 10 की मौत हो गई जबकि 16 अस्पताल में भर्ती हैंपुलिस के मुताबिक घटना वैन में डीजे सिस्टम के जनरेटर की वायरिंग के कारण हुई होगीमाथाभांगा के एएसपी ने कहा- वाहन को जब्त कर लिया गया है लेकिन चालक फरार हो गया है

कूच बिहार: पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में रविवार देर रात करंट की चपेट में आने से एक पिकअप वैन में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वैन में सवार यात्री जलपेश जा रहे थे। घटना के तुरंत बाद, यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां वैन में सवार 27 में से 16 लोगों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल रेफर कर दिया गया, क्योंकि घटना में उन्हें मामूली चोटें आई थीं।

माथाभांगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अमित वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर (DJ सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था। पुलिस ने कहा, आज सुबह करीब 12 बजे मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धरला पुल पर घटना हुई, जहां जलपेश जा रहे यात्रियों को ले जा रही एक पिकअप वैन में करंट लग गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया- "उन्हें चंगरबंधा बीपीएचसी लाया गया। उपस्थित चिकित्सा अधिकारी ने 27 में से 16 व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर किया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं, लेकिन पूरी तरह से जांच की आवश्यकता है। अधिकारी ने कहा,  उपस्थित चिकित्सा अधिकारी ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनके परिवारों को इस दुखद घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

अमित वर्मा ने कहा, "वाहन को जब्त कर लिया गया है लेकिन चालक फरार हो गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस राहत और किसी भी आवश्यक सहायता के लिए समन्वय कर रही है।"

टॅग्स :कूच बिहारपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील