लाइव न्यूज़ :

माही बांध में दो दिन में आया 9 मीटर पानी, सभी 16 गेट खोले, झालावाड़ के कालीसिंध के भी 10 gates खोले

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 24, 2020 21:20 IST

उदयपुर शहर में बीते 24 घंटों में 135 मिलीमीटर अर्थात 5.5 इंच बारिश दर्ज हुई जो इस मानसून की सबसे अधिक बारिश है। भारी बारिश के चलते बापू बाजार सहित कई बाजार की दुकानों और आवासीय कॉलोनियों में घरों में पानी घुस गया।

Open in App
ठळक मुद्देबीते 24 घंटे में बांसवाडा के भूंगड़ा में 17, घाटोल में 14 और बांसवाड़ा शहर में 10 इंच बारिश हुई। सुबह के समय 3 गेट खोले गए, जबकि शाम को दो गेट खोले गए। गुराड़िया, गागरीन, रेवा, कालीखाड़ बांध ओवरफ्लो हो गए।कालीसिंध बांध के 10 गेट खोलकर बांध से 1 लाख 15 हजार 721 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इधर, राजगढ़ बांध के 3 गेट खोलने पड़े।

जयपुरःराजस्थान के पूर्वी जिलों में मानसून खासा सक्रिय है और बीते दो दिनों से उदयपुर और कोटा संभाग में जमकर बारिश हो रही है। प्रदेश के 742 बांधों में से 38 बांध लबालब हो चुके हैं, वहीं 297 बांध अभी खाली हैं। बांसवाड़ा में बारिश का सर्वाधिक कहर देखने को मिला और पानी की भारी आवक के चलते माही बांध के रविवार को सभी 16 गेट खोलने पड़े।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 के बाद यह पहला अवसर है कि दो दिन मंे ही 9 मीटर पानी आया है। वहीं बीते 24 घंटे में बांसवाडा के भूंगड़ा में 17, घाटोल में 14 और बांसवाड़ा शहर में 10 इंच बारिश हुई। वहीं दूसरी ओर उदयपुर शहर में बीते 24 घंटों में 135 मिलीमीटर अर्थात 5.5 इंच बारिश दर्ज हुई जो इस मानसून की सबसे अधिक बारिश है। भारी बारिश के चलते बापू बाजार सहित कई बाजार की दुकानों और आवासीय कॉलोनियों में घरों में पानी घुस गया।इसी प्रकार झालावाड़ जिले में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। जिले के डग क्षेत्र में 7 इंच, रायपुर में 4 इंच से अधिक, सुनेल में 4 इंच, गंगधार में 4 इंच, पचपहाड़ और पिड़ावा में 3-3 इंच, खानपुर में 2.5 इंच और बकानी में 2 इंच वर्षा रिकाॅर्ड की गई। झालावाड़ में बारिश के चलते कालीसिंध बांध के 10 गेट खोलकर बांध से 1 लाख 15 हजार 721 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इधर, राजगढ़ बांध के 3 गेट खोलने पड़े। यहां सुबह के समय 3 गेट खोले गए, जबकि शाम को दो गेट खोले गए। गुराड़िया, गागरीन, रेवा, कालीखाड़ बांध ओवरफ्लो हो गए। अब बांधों में पर्याप्त पानी की आवक होने लगी है।

टॅग्स :राजस्थानबाढ़जयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब