लाइव न्यूज़ :

Weather Updates: कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक खोलने के आदेश, लखनऊ जिला प्रशासन का फैसला, कोहरा और गलन भरी सर्दी ने किया परेशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2022 17:59 IST

Weather Updates: आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ज्यादातर इलाके जबकि पश्चिमी भागों के अनेक क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहा।

Open in App
ठळक मुद्देमुरादाबाद और मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।अयोध्या, कानपुर तथा बरेली मंडलों में भी अधिकतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई। फुरसतगंज राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा और नमी बढ़ने के कारण लोगों को गलन भरी सर्दी का सामना करना पड़ा। लखनऊ जिला प्रशासन ने शीतलहर के मद्देनजर कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक खोलने के आदेश जारी किये हैं।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ज्यादातर इलाके जबकि पश्चिमी भागों के अनेक क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मुरादाबाद और मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

इसके अलावा प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, अयोध्या, कानपुर तथा बरेली मंडलों में भी अधिकतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर मंडल में रात के तापमान में खासी गिरावट हुई जबकि राज्य के बाकी मंडलों में न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य रहा। इस अवधि में फुरसतगंज राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दिन में भी गलन भरी सर्दी महसूस की गई। इस बीच, लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने शीतलहर के मद्देनजर प्रदेश के कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों सहित सभी बोर्ड के विद्यालयों को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक खोलने के आदेश दिये हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा और बिजनौर में सुबह-शाम घना कोहरा गिरने का अनुमान है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य अनेक जिलों में भी कोहरा गिरने की संभावना है। इस दौरान ठंड से भी राहत की कोई संभावना नहीं है।

कोहरे की वजह से जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। प्रदेश सरकार ने घने कोहरे के मद्देनजर बसों के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के मुताबिक, परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर घना कोहरा गिर रहा हो तो रात्रि कालीन बस सेवाओं को स्थगित कर दिया जाए। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में घने कोहरे के कारण लंबी दूरी की कई रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देर से चल रही हैं। 

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टउत्तर प्रदेशकोहरालखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप