लाइव न्यूज़ :

Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर से बदलेगा मौसम! इन जगहों पर होगी आज से बारिश, जानें राज्यों के मौसम का हाल

By आजाद खान | Updated: August 20, 2023 09:38 IST

विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में 22 अगस्त से बारिश होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के कई राज्यों में आज से मौसम बदलने वाला है। भारत के कुछ राज्यों में आज से और कुछ में कल से बारिश होने वाली है। यूपी जहां कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है वहां भी वर्षा होने की संभावना है।

Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 अगस्त से देश की राजधानी के साथ कई और जगहों पर बारिश के आसार है। विभाग की अगर माने तो 20 अगस्त से दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 21 से 22 अगस्त तक यहां पर हल्की से ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है। यहां पर 23 अगस्त को मौसम साफ रहने की बात सामने आई है। 

वहीं अगर बात करेंगे राजस्थान की तो यहां पर 16 अगस्त से ही बारिश हो रही है जिससे यहां का मौसम सुहाना बना हुआ है। बता दें कि र्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में मानसून के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है, जिसकी वजह से प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, यहां पर आज और कल बूंदाबांदी हो सकती है। 

उत्तराखंड और हिमाचल में हुई भारी तबाही

लगातार बारिश और फिर बाढ़ जैसे हालात से उत्तराखंड और हिमाचल में हालात काफी खराब है। बारिश के कारण लैंडस्लाइड की भी कई घटनाएं सामने आ रही है। उत्तराखंड और हिमाचल में ​मूसलाधार बारिश के कारण नदियां उफान पर है जिससे इन राज्यों में भारी तबाही हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 तथा 22 अगस्त को भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है। 

इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

यूपी में कुछ समय से काफी कम बारिश हो रही है जिससे लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने यूपी में 20 अगस्त से राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश के साथ गरज और बौछार पड़ने की भी संभावना जताई गई है। यही नहीं ओडिशा में भी आज से भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है और यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

छत्तीगढ़ में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना है। यही नहीं मध्य प्रदेश में आज से बारिश होने की संभावना है जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की अगर माने तो झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 22 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। यही नहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में भी 22 अगस्त से बारिश के आसार है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए