लाइव न्यूज़ :

मानसून से पूर्व कई राज्यों में बारिश, महाराष्ट्र में आंधी-तूफान में 1 महिला की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: June 10, 2019 10:18 IST

रविवार को महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।

Open in App
ठळक मुद्देआंधी-तूफान के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।तूफानी हवाओं के चलते नासिक में कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ गए और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे तक ठप रही।

केरल के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई। यह बारिश राज्य में दक्षिणपश्चिम मानसून के दस्तक देने के एक दिन बाद हुई है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अन्य राज्यों में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं, जिसके चलते मौसम के रुख में बदलाव देखा जा रहा है।

रविवार को महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। जबकि महाराष्ट्र के नासिक जिले में मानसून पूर्व हुई भारी बारिश और गरज के साथ आंधी-तूफान के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार की शाम तूफानी हवाओं के चलते नासिक में कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ गए और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे तक ठप रही।

इंदिरा नगर थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'वडाला में तूफानी हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते टीन की एक छत के गिर जाने से 70 साल की एक महिला की मौत हो गई'। उन्होंने बताया कि इस घटना में मृतका के परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिले के येओला नगर में भी मानसून पूर्व भारी बारिश हुई जहां कुछ मकानों को क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते निफाड तहसील में एक प्याज भंडारण शेड तथा मन्माड में एक ग्रीनहाउस भी नष्ट हो गया।

वहीं अरब सागर में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों और उसके बाद यह निम्न दबाव वाला क्षेत्र और गहरा जाएगा और चक्रवात में बदल जाएगा।

अरब सागर के ऊपर बना निम्न दबाव वाला क्षेत्र

 विभाग ने दूर-दराज क्षेत्रों और लक्षद्वीप समूह में भारी बारिश और तटीय क्षेत्र में तूफान वाले मौसम की आशंका जताई है। विभाग ने मछुआरों को 13 जून तक मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। 

विभाग ने शाम तीन बजे इस संबंध में बुलेटिन जारी करके बताया कि चक्रवात के प्रभाव की वजह से दक्षिणपूर्वी अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव वाला क्षेत्र बन गया है। 

मौसम रिपोर्ट में उत्तर मलप्पुरम और कोझिकोड में 12 जून को भारी से भारी बारिश की आशंका जताई है। लगभग एक सप्ताह की अनुमानित देरी के बाद दक्षिण पश्चिमी मानसून ने केरल तट पर शनिवार को दस्तक दे दी। 

दक्षिण पश्चिम मानसून ही उत्तर और मध्य भारत सहित देश के अधिकांश इलाकों में लगभग चार महीने तक चलने वाली बारिश की ऋतु का वाहक माना जाता है। जिला कलेक्टर ने उन क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट रहने को कहा है जहां पिछले साल मानसून के दौरान भूस्खलन की घटनाएं हुई थी। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :मानसूनमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील