लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी में मंडराया 'फनी' चक्रवात का खतरा, इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

By भाषा | Updated: April 27, 2019 19:05 IST

इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने 29 और 30 अप्रैल को केरल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा है कि 30 अप्रैल और एक मई को उत्तर तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

Open in App

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को कहा कि दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव वाला क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है जिसे ‘फनी’ नाम दिया गया है। मौसम केंद्र की ओर से जारी एक संदेश में कहा गया, ‘‘दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान फनी में तब्दील हो गया है और यह 27 अप्रैल को भारतीय समयानुसार पूर्वान्ह्र साढ़े 11 बजे चेन्नई से लगभग 1190 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में केंद्रित था।’’

क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एस बालचंद्रन ने कहा कि ‘फनी’ के अगले 24 घंटे में एक प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के सुझाव पर तूफान का नाम ‘फनी’ रखा गया है। यह तूफान उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 30 अप्रैल को उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के पास पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि फिलहाल तूफान के तमिलनाडु तट को पार करने की ‘‘कम उम्मीद’’ है लेकिन इस पर नजर रखी जा रही है।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने 29 और 30 अप्रैल को केरल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा है कि 30 अप्रैल और एक मई को उत्तर तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिणपश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा की गति बढ़कर अधिकतम 145 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इन क्षेत्रों में समुद्र बहुत ऊंची लहरें उठ रही थीं।

भारतीय मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी कि वे 27 अप्रैल से एक मई के बीच श्रीलंका, पुडुचेरी, तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों से समुद्र में न उतरें। विभाग ने कहा कि जो गहरे समुद्री क्षेत्रों में हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे 28 अप्रैल तक तटों को लौट आयें। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया