लाइव न्यूज़ :

Weather Report: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 48 घंटे में चक्रवाती तूफान दे सकता है दस्तक, कई राज्यों में होगी तेज बारिश

By गुणातीत ओझा | Updated: June 1, 2020 05:55 IST

दिल्ली सहित उत्तर भारत के अनेक राज्यों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे क्षेत्र में लू से एक सप्ताह राहत मिलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर ऊपरी पश्चिमी तट की ओर बढ़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम ब्यूरो ने कहा कि समुद्र की स्थिति बहुत खराब होगी। मछुआरों को 4 जून तक उत्तर और दक्षिण गुजरात के तटों पर न उतरने की सलाह दी गई है।अरब सागर और लक्षद्वीप पर बना कम दबाव वाला क्षेत्र अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। इसका असर महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों पर पड़ेगा।

नई दिल्ली। दिल्ली सहित उत्तर भारत के अनेक राज्यों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे क्षेत्र में लू से एक सप्ताह राहत मिलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर ऊपरी पश्चिमी तट की ओर बढ़ सकता है। दिल्ली में रातभर हल्की बारिश और दिन में भी बारिश होने से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी ने अगले दो दिन में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली-एनसीआर के कई निवासियों ने आसमान में इंद्रधनुष देखा और खेल प्रेमियों ने बारिश के बाद वॉलीबॉल खेला। हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी वर्षा हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि एक जून से तीन जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में तापमान 2-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है।

श्रीवास्तव ने कहा कि जून के पहले सप्ताह में उत्तर पश्चिम भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ की आशंका है, आठ जून से पहले इस क्षेत्र लू चलने की संभावना नहीं है। पिछले हफ्ते उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लू चलनी शुरू हो गई थी। ताजा पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं तथा अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दिल्ली- एनसीआर में और नमी सकती है। आईएमडी ने कहा कि तीन जून तक उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में जाने से पहले कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

अरब सागर और लक्षद्वीप पर बना कम दबाव वाला क्षेत्र अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। इसका असर महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों पर पड़ेगा। भारत के मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि 3 जून तक चक्रवाती तूफान महाराष्ट्र और गुजरात के तटों तक दस्‍तक दे देगा। चक्रवाती तूफान अम्‍फान के पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाने के कुछ दिनों बाद ही मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी की है। IMD ने ट्वीट कर कहा, “अगले 48 घंटों के दौरान अरब सागर के ऊपर बनने वाला कम दबाव वाला क्षेत्र चक्रवाती तूफान में और तेजी लाएगा, जिससे अगले 48 घंटों में डिप्रेशन बन सकता है। यह 3 जून की सुबह उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों तक पहुंच जाएगा।” इस चक्रवाती तूफान के असर से देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।”

मछुआरों को दी गई 4 जून तक समुद्र में न उतरने की सलाह

मौसम ब्यूरो ने कहा कि समुद्र की स्थिति बहुत खराब होगी। मछुआरों को 4 जून तक उत्तर और दक्षिण गुजरात के तटों पर न उतरने की सलाह दी गई है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में चक्रवात अम्फान से 98 मौतें हो चुकी हैं और लाखों लोग बेघर हो गए। इसके अलावा राज्य के बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर