लाइव न्यूज़ :

Weather Report: उत्तर प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हुआ मानसून, कई इलाकों में बरसे बादल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 21, 2020 17:32 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों के अधिकतर इलाकों में जबकि पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इस अवधि में चंद्रदीप घाट (गोंडा)में सबसे ज्यादा 18 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका हैपिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल झूमकर बरसे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल झूमकर बरसे। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मानसून पूरे जोर पर है जबकि पश्चिमी इलाकों में यह सामान्य है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों के अधिकतर इलाकों में जबकि पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इस अवधि में चंद्रदीप घाट (गोंडा)में सबसे ज्यादा 18 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बांसी में 12, अकबरपुर में 11, काकरधारी और बहराइच में 10-10, सुल्तानपुर तथा ककरही में आठ-आठ, मिर्जापुर में सात, बर्डघाट में छह, भिनगा, रामनगर तथा नवाबगंज में पांच-पांच, सलेमपुर, दुद्धी और मुजफ्फरनगर में चार-चार सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के गोरखपुर तथा आगरा मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा फैजाबाद, गोरखपुर तथा प्रयागराज मंडलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया।

इस अवधि में इटावा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया प्रदेश में आगामी 24 जून तक मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान है। इस दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों में कुछ इलाकों में वर्षा होने की संभावना है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टउत्तर प्रदेशमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब