लाइव न्यूज़ :

मौसम रिपोर्ट: मुंबई में भारी बारिश के अलर्ट ने लिया यू टर्न, केरल में मानसून ने ली 13 की जान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 10, 2018 23:02 IST

केरल में रविवार को चार लोगों की मौत के साथ ही राज्य में पिछले दो दिनों में अब तक वर्षाजनित घटनाओं में 13 लोगों की जान जा चुकी है जबकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जून। केरल में रविवार को चार लोगों की मौत के साथ ही राज्य में पिछले दो दिनों में अब तक वर्षाजनित घटनाओं में 13 लोगों की जान जा चुकी है जबकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। अधिकारियों के अनुसार केरल में ज्यादातर मौतें उफनती नदियों में लोगों के डूब जाने और पेड़ों के गिरने से उनके नीचे कुचलकर हुईं। आज तिरुवनंतपुरम , पठानमथिट्टा और अलप्पझुआ जिलों में चार लोगों की जान चली गयी। दक्षिण पश्चिम मानसून के आने पर केरल में भारी वर्षा हुई तथा इडुकी , कोझिकोड़ एवं कन्नूर जिलों में फसलों और संपत्तियों का भारी नुकसान हुआ। बेंगलुरु में वर्षा ने भारत के विरुद्ध अफगानिस्तान के पहले ऐतिहासिक टेस्ट से पहले उसके पहले प्रैक्टिस सत्र पर पानी फेर दिया। 

जबकि मुंबई में शनिवार को भारी बारिश के बाद रविवार को मॉनसून के कमजोर होने की खबर सामने आई है। मौसम विभाग द्वारा बीते दिन जारी किए गए मुंबई में भारी बारिश के अलर्ट को वापस ले लिया है। मौसम विभाग ने मुंबई में 12 जून तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया था।

मॉनसून के कमजोर होने के मामले में मौसम विभाग ने कहा है कि, 'मुंबई में मानसून कमजोर हुआ, मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का जारी अलर्ट वापस लिया है। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र न बनने से मॉनसून कमजोर हुआ है, लेकिन दक्षिण कोंकण और गोवा के लिए अलर्ट अब भी जारी है।’उत्तर भारत में राजस्थान में हल्की वर्षा से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। जैसलमेर 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। अधिकारी ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूल और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वैसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह तापमान कम था , कल यहां तेज आंधी चली थी। आज यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से कम है। मौसम विभाग ने आज दिन में वर्षा का अनुमान लगाया था लेकिन वर्षा नहीं हुई। आज सुबह साढे़ आठ बजे तक 4.7 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। मौसमविद ने कल आसमान में आंशिक रुप से बादल छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। राज्य में सबसे अधिक 35 मिलीमीटर वर्षा पोंटा साहिब में हुई। लखनऊ में मौसम कार्यालय में कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। पंजाब और हरियाणा में आज अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। दोनों राज्यों में शनिवार को कई स्थानों पर बारिश हुई थी।

टॅग्स :मौसममानसूनकेरलमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस