लाइव न्यूज़ :

Kerala Rains: केरल में लगातार हो रही है मूसलाधार बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, एनडीआरएफ के दलों की हुई तैनाती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2022 13:59 IST

Kerala Rains: आपको बता दें कि राज्य में हो रहे मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को तटीय क्षेत्रों के पास न जाने की चेतावनी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में मूसलाधार बारिश जारी है। ऐसे में राज्य के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

Kerala Rains:केरल में मूसलाधार बारिश के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरूवार को 12 जिलों में पूरे दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने गुरूवार को तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर केरल के शेष सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। 

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण की वजह से इस दक्षिणी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी। केंद्रीय मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य में अगले दो दिनों तक भारी और बहुत भारी बारिश होने और उसके बाद अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई थी। 

समय से पहले मॉनसून के आने की संभावना पर दिशा-निर्देश जारी

गौरतलब है कि केरल में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इस कारण राज्य के कुछ हिस्सों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

मूसलाधार बारिश को देखते हुए राज्य में समय से पहले मानसून आने के मद्देनजर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक दिन पहले तैयारी के संबंध में निर्देश जारी किए थे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिकारी भूस्खलन और बाढ़ जैसी समस्याओं से निपटने के लिए तैयार रहें। 

एनडीआरएफ के दल है तैनात, लोगों को किया गया अलर्ट

मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए कुछ निर्देश इस प्रकार थे। स्थानीय निगम अपने क्षेत्र में आपदा संभावित क्षेत्रों की एक सूची तैयार करें और उसे पुलिस और अग्निशमन सेवाओं जैसे संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। 

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने पहले ही केरल में अपने पांच दलों को तैनात कर दिया है। इसके साथ ही एसडीएमए ने लोगों से बारिश कम होने तक नदियों और अन्य जलाशयों से दूर रहने को कहा है।  

टॅग्स :केरलएनडीआरएफमानसूनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए