लाइव न्यूज़ :

Weather Heatwave: भीषण गर्मी और लू प्रकोप जारी, दिल्ली में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 47.1, जानें अन्य शहर का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2022 21:44 IST

Weather Heatwave: मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने व बादल गरजने की संभावना जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 72 साल में दूसरी बार अप्रैल में ऐसी भीषण गर्मी पड़ी।दिल्ली में औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है।

Weather Heatwave: उत्तर भारत में लू और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्य में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में ‘लू’ का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 36 से 62 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में लू की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दो मई तक धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

इसने कहा कि दिल्ली में 72 साल में दूसरी बार अप्रैल में ऐसी भीषण गर्मी पड़ी है जिसमें मासिक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ रविवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। राज्य के पश्चिमी इलाकों में सूरज की तपिश और लू के चलने के कारण आमजन जीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, बीकानेर 47.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा है।

श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 46.8 डिग्री, फलोदी में 46.6 डिग्री, जैसलमेर में 46.5 डिग्री, हनुमानगढ़ में 46.1 डिग्री, चूरू-नागौर में 46-46 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 45.7 डिग्री और अन्य प्रमुख स्थानों पर 45 से 43.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को रात का तापमान 24.5 से 31.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार से मंगलवार के बीच राज्य में कहीं-कहीं धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं सोमवार और मंगलवार को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, व जयपुर संभाग के जिलों में धूलभरी सतही हवाएं चलने की संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में अप्रैल में तीन लंबे सत्रों में बेहद भीषण गर्मी पड़ी क्योंकि इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में सामान्य तौर पर होने वाली हल्की बारिश नहीं हुई। दिल्ली में पिछले साल अप्रैल में मासिक औसत अधिकतम तापमान 37.30 डिग्री सेल्सियस, 2020 में 35.30 डिग्री सेल्सियस और 2019 में 37.30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :मौसम रिपोर्टहीटवेवदिल्लीराजस्थानमध्य प्रदेशबिहारपटनाउत्तर प्रदेशनॉएडामौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप